सात वार नौ त्योहार की नगरी काशी बुधवार से गणेशोत्सव में मगन हो गई। भगवान शिव की नगरी में पार्वती पुत्र गणेश के जन्मोत्सव का श्रीगणेश हुआ। शिव की नगरी काशी में प्रथमेश विराजमान हुए तो गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ पूजन आरंभ हो गया। बाल गणेश की प्राकट्य की बेला पर पूजन-स्तवन और शत-शत नमन करते भक्तों का मन भक्ति में रमा रहा। गणपति बप्पा दरबार में भक्तों ने शीश झुकाया तो कहीं भक्तों ने रच-रच उनका दरबार सजाया। काशी के गणेश मंदिरों में जहां भव्य श्रृंगार, पूजन एवं आरती के विधान संपादित किए गए, वहीं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा विविध सांस्कृतिक अनुष्ठानों के आयोजन भी आरंभ हो गए।
शिव की नगरी काशी में मुंबई के सुप्रसिद्ध लाल बाग के राजा श्री गणेश विराजमान हुए। आसभैरा स्थित अग्रवाल भवन के सभागार में खुंटे महाराज के आचार्यत्व में 16 वां श्री गणेश उत्सव आरंभ हुआ। समारोह का शुभारंभ पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी ने दीप जलाकर व महाआरती से किया। रात्रि में महाआरती आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु ने उतारी।
2 of 8
शिव नगरी में विराजे विघ्नहर्ता, गूंजा गणपति बप्पा मोरया
- फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी पर बड़ा गणेश मंदिर में प्रथमेश को पांच क्विंटल दही, पांच क्विंटल दूध, सवा क्विंटल मेवा और 21 किलो शहद से स्नान कराया गया। भगवान गणेश का दरबार हर-हर महादेव और गणपति बप्पा मोरया, जय गणेश के जयकारे से गूंजता रहा। अगस्त्यकुंडा स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्री गणेशोत्सव सेवा समिति की ओर से और रामघाट पर श्री वल्लभराम शालिग्राम सांग्वेद विद्यालय में 101वां गणेशोत्सव वेदमूर्ति दत्तात्रेय नारायण रटाटे की अध्यक्षता में आरंभ हुआ।
3 of 8
शिव नगरी में विराजे विघ्नहर्ता, गूंजा गणपति बप्पा मोरया
- फोटो : अमर उजाला
शारदा भवन में भगवान गणपति का 21 प्रकार की वनस्पतियों से पूजन हुआ और पं. संजय चांडेकर के आचार्यत्व में वेदमंत्रों के साथ षोडशोपचार पूजन किया गया। मंगलमूर्ति को 111 किलो लड्डू व मोदक का भोग लगा। संयोजक यादव राव पाठक ने बताया कि इस वर्ष 111 किलो लड्डू बनवाया गया है जो पूरे सप्ताह तक भक्तों में बांटा जाएगा।
4 of 8
शिव नगरी में विराजे विघ्नहर्ता, गूंजा गणपति बप्पा मोरया
- फोटो : अमर उजाला
नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल की ओर से सात दिवसीय महोत्सव आरंभ हुआ। दूधविनायक से गणेश जी की प्रतिमा नाना फड़नवीस के वाड़ा में पहुंची। गणेश जी की आरती उतारने के बाद आयोजन आरंभ हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर मृदुला जायसवाल और मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप नारायण डोंगरे थे। अतिथियों का स्वागत गोविंद गंगाधर शिधोरे, परिचय अनिरुद्ध होशिंग ने दिया। गणेश जी का स्वागत गीत गणराज आज गृही आला साक्षी झा ने पेश किया।
5 of 8
शिव नगरी में विराजे विघ्नहर्ता, गूंजा गणपति बप्पा मोरया
- फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी पर्व पर गऊमठ मणिकर्णिकाघाट स्थित अति प्राचीन श्री श्री 1008 श्री सिद्धिविनायक मंदिर में रिद्धि सिद्धि के साथ विराजे प्रथम पूज्य श्री गणेश जी के वार्षिकोत्सव शृंगार का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों की कतार लगी रही।