फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में सीएम योगी: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले- संकट की इस घड़ी में सरकार आपके साथ

Wed, 31 Aug 2022 09:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 31 Aug 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Varanasi visit flood affected areas said Government is with you in this crisis
सीएम ने बाढ़ का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गाजीपुर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के बाद वाराणसी पहुंचे। बीएचयू हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सीधे अस्सी स्थित गोयनका संस्कृत महाविद्यालय में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर पहुंचे और वहां रह रहे लोगों से उनकी कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिया कि आपदा की इस घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सरकार हर संभव मदद को तैयार है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए जाए। इसके अलावा बाढ़ राहत शिविरों में महिला पुलिसकर्मी की तैनाती हो और मोबाइल चिकित्सा दल 24 घंटे चक्रमण में रहे।



सीएम योगी ने शिविर में रह रही बच्ची से पढ़ाई के बारे में पूछा और सवाल किया कि किस क्लास में पढ़ाई करती हो। इस दौरान उन्होंने पूछा कि शिविर में क्या खाने को मिल रहा है, कैसा मिल रहा है। बच्ची से बातचीत के बाद उन्होंने सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित किया।

CM Yogi Varanasi visit flood affected areas said Government is with you in this crisis
बाढ़ राहत शिविर में बच्चों संग बात करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले सीएम जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ एनडीआरएफ की बोट से अस्सी घाट से लेकर नगवां घाट तक गए, इसके बाद वहां से वापस अस्सी घाट पहुंचकर बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 65 परिवारों के 250 लोगों को राहत सामग्री वितरित करने के साथ महिलाओं को डिग्निटी किट प्रदान की। यहां से निरीक्षण के बाद सीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हो गए।

CM Yogi Varanasi visit flood affected areas said Government is with you in this crisis
एनडीआरएफ की बोट पर सवार सीएम योगी समेत अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित एवं बाढ़ राहत शिविरों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ायी जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी से यदि पशु हानि होती है, तो पशुपालक को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। राहत शिविरों में उन्होंने समुचित सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Varanasi visit flood affected areas said Government is with you in this crisis
सीएम ने बाढ़ का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों एवं गलियों की भी शीघ्र मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य का डिजिटल प्रेजेंटेशन किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Varanasi visit flood affected areas said Government is with you in this crisis
सीएम ने बाढ़ का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में ज्यादा बारिश के चलते वहां की नदियों का जल गंगा में पहुंचा है। हमारी लगातार निगाह बनी हुई है और बैराजों के माध्यम से जलस्तर को आगे आने से रोका भी जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed