फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन के पहले सोमवार पर न मेघ थमे न भक्त, काशी पुराधिपति की नगरी बम-बम, देखें तस्वीरें

Tue, 31 Jul 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 31 Jul 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Sawan more than one lakh kanwaryia came kashi at first monday of sawan
sawan varanasi - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार पर काशी पुराधिपति की नगरी हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान है। एक ओर सावन झूमकर बरसा तो दूसरी ओर अपार आस्था।  'हर-हर, बम-बम' के बोल संग गूंजती कांवरियों की बोली के साथ आस्थावानों की टोली लगातार आगे बढ़ रही है।  नंगे पांव कांवरिये डीजे पर डांस करते रहे तो आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
Sawan more than one lakh kanwaryia came kashi at first monday of sawan
sawan varanasi - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए काशी में कांवरियों का रेला उमड़ पड़ा है। भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए दौड़ते, झूमते, गाते, नाचते बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे लगाते श्रद्धालु आस्था के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। नंगे पांव कांवरिये डीजे पर डांस करते रहे तो आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। बाबा की झलक पाने के लिए हर तरफ कांवरियों का कारवां नजर आया। काशी विश्वनाथ सहित काशी के तमाम शिवालयों में बाबा भक्तों की भड़ी उमड़ी है। 

 
Sawan more than one lakh kanwaryia came kashi at first monday of sawan
sawan varanasi - फोटो : अमर उजाला
परम्परानुसार सावन के पहले सोमवार को विश्वनाथ मंदिर में यादव बन्धुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान आम श्रद्धालुओं का प्रवेश मंदिर में प्रतिबंधित रहा। हालांकि इस दौरान भीड़ का नियंत्रण करने में असफल प्रशासन के खिलाफ यादव बंधुओं ने नाराजगी भी जताई। सावन के प्रथम सोमवार को केदारघाट से यादव बंधु सिर पर आस्था का गागर लेकर पांच किमी की दूरी में स्थित शिवालयों की परिक्रमा करते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan more than one lakh kanwaryia came kashi at first monday of sawan
sawan varanasi - फोटो : अमर उजाला
बोल बम का जयकारा लगाते सड़कों पर उमड़े कांवरियों से काशी केसरिया रंग में रंग गई। हर तरफ बोल बम और हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारे गूंजते रहे। वाराणसी डीएम, एसएसपी सहित कई कई आला अधिकारियों ने भी हाजिरी लगाई। दोपहर 12 बजे तक करीब एक लाख भक्तों ने  बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।
 
विज्ञापन
Sawan more than one lakh kanwaryia came kashi at first monday of sawan
sawan varanasi - फोटो : अमर उजाला

रविवार शाम तक दशाश्वमेध में गंगा तट से लेकर चितरंजन पार्क के शिविर तक कांवरियों की भीड़ के चलते कहीं तिल रखने की जगह नहीं थी। शिविरों में भी जगह नहीं थी। दशाश्वमेध घाट से लेकर चितरंजन पार्क के शिव शक्ति कांवरिया तीर्थयात्री सेवा शिविर तक कांवरियों का रेला इस कदर था कि पैदल भी लोग नहीं चल पा रहे थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed