{"_id":"60efc0e5cf77cf2ed5659c37","slug":"four-cruise-ships-run-together-in-ganga-pm-modi-inaugurate-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी में पीएम मोदी: पर्यटन को मिल रही नई उड़ान, गंगा में चलेंगे एक साथ चार जलपोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में पीएम मोदी: पर्यटन को मिल रही नई उड़ान, गंगा में चलेंगे एक साथ चार जलपोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कल-कल बहती गंगा की लहरों पर रोमांच का अहसास कराते हुए एक साथ चार जलपोत भर्राटा भरेंगे। देश दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले गंगा घाटों के किनारे जब क्रूज गुजरेगा तो उसकी महत्ता का भी वर्णन वीडियो और ऑडियो के जरिए होता रहेगा। राजघाट से लेकर रामनगर स्थित सामनेघाट तक गंगा की लहरों से गुजरते हुए पर्यटक रोमांच का लुत्फ उठा सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 10.72 करोड़ की लागत से दो मंजिला क्रूज और वहीं 22 करोड़ की लागत से रो-रो पास फेरी सर्विस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। अब तक गंगा में सिर्फ अलकनंदा क्रूज का ही संचालन हो रहा है, उसमें तीन और नए जलपोत जुड़ जाएंगे। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 5
यही नहीं, काशी के 84 गंगा घाटों की महत्ता को पर्यटकों के समक्ष दर्शाने को स्मार्ट सिटी के तहत सूचना पट्टा स्थापना का कार्य भी पांच करोड़ की लागत से हुआ। प्रत्येक घाटों के उनके इतिहास के बारे में पर्यटकों को सूचना पट्ट के जरिए जानकारी मिलेगी।
3 of 5
रूरल टूरिज्म को और विकसित करते हुए आठ करोड़ की लागत से रामेश्वर का विकास किया गया। शहरी क्षेत्र में आने वाले पर्यटक रामेश्वर में भी समय गुजारेंगे और गांवों में भी रोजगार के नए द्वार खुलेेंगे। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए 62.04 करोड़ की लागत से पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के 33.91 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण हुआ। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटकों की आवाजाही काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पर्यटकों को लुभाएगा लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर
शहर के अंदर लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अरबन प्लेस मेकिंग का कार्य का शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री काशी को पर्यटन के क्षेत्र में और विस्तार देंगे। अरबन प्लेस मेकिंग के तहत यहां पब्लिक प्लाजा, वाकिंग ट्रेल, प्रसाधन, पेयजल, इंफारमेशन कीओस्क, स्ट्रीट फर्नीचर जैसे बेंच, कूड़ेदान आदि बनाए जाएंगे। काशी की संस्कृति की झलक भी दिखेगी। पेड़ पौधे समेत अन्य हार्टिकल्चर जैसा रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
यातायात भी बना सुगम
वाराणसी से गाजीपुर के बीच यातायात भी सुगम हुआ। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर तीन ओवर ब्रिज का निर्माण 50.17 करोड़ की लागत से हुआ। इससे अब राहगीरों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।