फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण सड़क हादसे ने मां की गोद कर दी सूनी, तीनों मासूमों के शव को जिसने भी देखा वह रो पड़ा

Sun, 22 Apr 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 22 Apr 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Five people killed in road accident included grandfather and three grandson
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक मां की गोद सूनी हो गई। कभी जिस आंगन में बच्चों की चहल-पहल से खुशी का माहौल रहता था। आज उसी आंगन में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है। मिर्जापुर में लालगंज के दुबार निवासी डा. गुलाब मिश्रा के बड़े बेटे अरूण के तीनों बच्चे सड़क हादसे के दौरान काल के गाल में समा गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Five people killed in road accident included grandfather and three grandson
पेड़ से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
भीषण सड़क हादसे में गुलाब, उनका पोता अभिरल, पोती श्रृष्टी, यशस्वी और चालक अशोक की मौत हो गई। गुलाब समेत उनके परिवार में चार सदस्यों की मौत हो जाने के बाद अब उनके घर में उनका बड़ा बेटा अरूण, छोटा बेटा संजय, बहू चंचला, उनकी पत्नी बचे हुए है। बड़े बेटे अरूण के तीनों बच्चों की मौत हो गई। जिससे बड़ी बहू चंचला की गोद सूनी हो गई।
Five people killed in road accident included grandfather and three grandson
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
डा. गुलाब मिश्रा के बेटे संजय मिश्रा की एक वर्ष पूर्व ही रावटर्सगंज निवासी हरिगोविंद चौबे की बेटी प्रीती से शादी हुई थी। इन दिनों वह मायके में गई थी। जिसको लेने गुलाब अपने तीन पोते-पोतियों के साथ जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five people killed in road accident included grandfather and three grandson
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे जैसे ही उनकी गाड़ी राजगढ़ के लूसा गांव के पास पहुंची कि चालक को अचानक झपकी आ गई और गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर कई खंड में पलटते हुए पेड़ से जाकर टकरा गई और इस हादसे में गुलाब, उनका पोता अभिरल, पोती श्रृष्टी, यशस्वी और चालक अशोक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Five people killed in road accident included grandfather and three grandson
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
लालगंज के लोगों ने बताया कि गुलाब की दोनों मासूम पोतियां श्रृष्टी और यशस्वी काफी चंचल थी। तीनों बच्चों को जमीन पर लेटा देख किसी को यहीं नहीं हो रहा था कि वह अब इस दुनिया में नहीं है। उनको देखकर ऐसा लग रहा था कि वह सफर से थक जाने के कारण जमीन पर लेटकर सो गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed