{"_id":"5b55e3334f1c1bed5e8b4d23","slug":"five-lakh-rupees-stolen-from-union-bank-atm-at-mau","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूनियन बैंक के एटीएम से चोरों ने उड़ाए पांच लाख, मशीन का किया ये हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन बैंक के एटीएम से चोरों ने उड़ाए पांच लाख, मशीन का किया ये हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
Updated Mon, 23 Jul 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित अमिला बाबा थानीदास मोड़ के पास यूनियन बैंक का एटीएम तोड़कर चोरों ने साढ़े पांच लाख रुपए चुरा लिए। घटना रविवार देर रात की है। घटना की जानकारी बैंक कर्मियों सहित आम लोगों को सोमवार को सुबह हुई। यह सूचना सार्वजनिक होते ही हड़कंप मच गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
mau
- फोटो : अमर उजाला
बैंक प्रबंधक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में कर दी। घटना के खुलासे के लिए डाग स्क्वायड और फोरेंसिंक टीम को लगाया गया है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैंक के अंदर ही एक सीसीटीवी कैमरा है, इसलिए बैंक के बाहर की कोई गतिविधि कैमरे में नहीं आ सकी। बैंक के बगल ही लगी एटीएम मशीन को चोरों ने तोड़ कर लाखों रुपये पार कर दिए मगर पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं हुई।
mau
- फोटो : अमर उजाला
थानीदास मोड़ पर यूनियन बैंक की शाखा के बगल में ही एटीएम है। बैंक की शाखा बंद हो जाने पर बैंक कर्मी एटीएम भी बंद कर घर चले जाते हैं क्योंकि एटीएम पर किसी गार्ड की तैनाती नहीं है। चोर रविवार की रात बैंक के पीछे की दीवार में लगभग दो फुट चौड़ी और दो फुट लंबी सेंध खोलकर अंदर घुसे। एटीएम का लॉकर तोड़ कर उसमें रखे गए पांच-पांच सौ के कुल पांच लाख पचास हजार रुपए लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
एटीएम के अंदर जिस बॉक्स में नोट रखे जाते है उस खाली बॉक्स को चोर पीछे बाउंड्री वॉल में फेंक कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह जब बैंककर्मी ने एटीएम खोला तो दंग रह गया। एटीएम कक्ष के पीछे की दीवार में तोड़ी हुई थी। अंदर एटीएम टूटा था और नकदी गायब थी। उसने घटना की सूचना शाखा प्रबंधक संजय कुमार सिंह को दी।
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊ अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि एटीएम तोड़कर चोरी की घटना हुई है। घटना के वर्कआउट करने के लिए स्वाट टीम, डाग स्क्वायड और फोरेंसिंक टीम को लगाया गया है।