{"_id":"59d9f00a4f1c1bb6678b4b5e","slug":"fake-saint-nose-cut-today-in-varanasi-historical-procession","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक ‘नक्कटैया’ मेलाः आज वाराणसी में फर्जी संतों की कटेगी ‘नाक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक ‘नक्कटैया’ मेलाः आज वाराणसी में फर्जी संतों की कटेगी ‘नाक’
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
jhanki
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में आज की रात फर्जी संतों की ‘नाक’ कटेगी। फर्जी संतों के अलावा आतंकवाद, चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार समेत कई मुद्दों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। इसमें जेल में बंद बाबा राम रहीम-हनीप्रीत की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। आगे की स्लाइड्स में देखें..
jhanki
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात चेतगंज की ऐतिहासिक ‘नक्कटैया’ संपन्न होगी। यह लीला केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्वप्रसिद्ध मानी जाती है। भारत के कोने-कोने से भक्तगण भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। इसमें भारत के कोने-कोने से भक्तगण भगवान के दर्शन के लिए आएंगे।
jhanki
- फोटो : अमर उजाला
बनारस की सर्वाधिक मशहूर नक्कटैया चेतगंज की मानी जाती है। काशी में चेतगंज की रामलीला कार्तिक में होती है। विजयादशमी के एक सप्ताह बाद कार्तिक कृष्ण चतुर्थी (करवा-चौथ) की रात चेतगंज मुहल्ले में लाखों की भीड़ वाला 'लक्खी मेला' अर्थात चेतगंज की नक्कटैया सम्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jhanki
- फोटो : अमर उजाला
इस बार की नक्कटैया की झांकियों में राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बनी घटनाओं को तबज्जो दी जाएगी। इसमें जेल में बंद बाबा राम रहीम-हनीप्रीत की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। रात 12 बजे चेतगंज थाने के पास नक्कटैया का उद्घाटन जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र करेंगे।
विज्ञापन
jhanki
- फोटो : self
इलाहाबाद, जौनपुर, मिर्जापुर से चौकियां और झांकिया नक्कटैया में शामिल होंगी। छह से अधिक स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इस लक्खा मेला के लिए एक किमी लंबे परिक्षेत्र की सड़कों को लाल, नीली झालरों से सजाया गया है।