दुनिया के सबसे प्राचीन शहर बनारस में तंबुओं का शहर आकार ले रहा है। नये साल में मकर संक्रांति के बाद गंगा पार टेंट सिटी का लुत्फ उठाया जा सकेगा। इसके साथ ही काशी के पर्यटन में चार चांद लग जाएंगे। देसी ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी गंगा पार रेती पर तीन सितारा होटलों वाली सुविधाओं के साथ ठेठ बनारसी स्वाद, अंदाज और संस्कृति का आभास होगा। टेंट सिटी में रहने वाले लोग गंगा के अर्द्ध चंद्राकार घाटों का नजारा भी ले सकेंगे। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की देखरेख में अस्सी घाट के सामने टेंट बनाने का काम जोरों पर चल रहा है।
100 एकड़ में बसने वाली टेंट सिटी में प्रेवेज कम्युनिकेशन को 400 टेंट और लल्लूजी एंड संस को 200 टेंट बनाने हैं। इससे हर साल ढाई से तीन करोड़ रुपये की आय वीडीए को होगी। इसे बनाने के लिए 7 से 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंट सिटी दो हिस्सों में तैयार हो रही है। इसमें विला, दरबारी, प्रीमियम, सुपर डीलक्स और डीलक्स टेंट बनाए जा रहे हैं।
2 of 7
वाराणसी में गंगा पार टेंट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी में रहने वालों के लिए कीमतों का पूरा अधिकार निजी संस्था को दिया गया है, लेकिन किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसकी निगरानी की जाएगी। निगरानी के लिए मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित है, जो लगातार नजर बनाए हुए है।
पढ़ें: वाराणसी में निर्धारित रंग में चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा,1 जनवरी से बड़ा बदलाव
3 of 7
वाराणसी में गंगा पास टेंट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी की कार्यदायी संस्था ने पांच से 50 हजार रुपये का किराया तय कर दिया है, मगर यह पूरी तरह फ्लैक्सी होगा। मतलब मांग बढ़ने के साथ ही किराए की राशि भी चढ़ाव पर होगी। वीडीए ने किराए में अपना मुनाफा तय कर लिया है। पांच साल के अनुबंध से वीडीए को काफी फायदा होगा।
4 of 7
वाराणसी में गंगा पार बसाई जा रही टेंट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट के सामने टेंट सिटी में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। गंगा दर्शन, बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, नौका विहार के अलावा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। प्रेवेज ने वेबसाइट लांच कर टेंट सिटी का किराया तय किया है। इसे विकसित करने के लिए वीडीए के नेतृत्व में पर्यटन, बिजली, केंद्रीय जल आयोग, जलनिगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई समेत 13 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है।
5 of 7
वाराणसी में गंगा पार बसाई जा रही टेंट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी में पांच सितारा जैसी सुविधाएं देने की तैयारी है। इसका रोडमैप बनाया गया है। गंगा वाच टावर, गंगा में फ्लोटिंग कुंड, स्पा और जिम, बनारस आर्ट गैलरी व क्राफ्ट बाजार, खान पान के स्टाल आदि यहां पर हर प्रकार की सुविधाएं मिल सके, इसके लिए तैयारी की जा रही है।