फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी की बालाओं को खास ट्रेनिंग देने आ रही ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की ‘छुटकी’

Sun, 09 Sep 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 09 Sep 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Dilwale dulhania le jayenge actress chutki will came varanasi for training daughters
puja ruparel - फोटो : self
90 के दशक में आई फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ बॉलीवुड की सबसे ही सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म में जितने भी किरदार थे उन्हें हर किसी ने इतनी शिद्दत से निभाया है कि लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। आपको इस फिल्म में काजोल की बहन छुटकी तो याद ही होगी। उस वक्त तो वह काफी ही छोटी थी और बहुत ज्यादा मासूम भी लगती थी। अब तो उनमें समय के साथ बहुत बदलाव आ गए हैं। वो काशी की बलाओं को खास ट्रेनिंग देने वो आ रही हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Dilwale dulhania le jayenge actress chutki will came varanasi for training daughters
puja ruparel - फोटो : amar ujala

काशी की बालाओं को ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की ‘छुटकी’ मार्शल आर्ट्स के दांवपेंच सिखाएंगी। छुटकी मतलब पूजा रूपारेल मार्शल आर्ट्स की एक खास विधा आईकीडो से  यहां की छात्राओं को रूबरू कराएंगी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आईकीडो ऑफ वाराणसी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आईकीडो की ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ट्रेनिंग देने के लिए पूजा रूपारेल आ रही हैं। 

 
Dilwale dulhania le jayenge actress chutki will came varanasi for training daughters
puja ruparel - फोटो : amar ujala
दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे में छुटकी के किरदार में नजर आईं पूजा ने आईकीडो ऑफ मुंबई से बाकायदा मार्शल आर्ट्स की इस खास विधा की ट्रेनिंग ली है। कमांडो अकादमी ऑफ मार्शल आट्सर् की ओर से आईकीडो का चौथा ट्रेनिंग प्रोग्राम काशी विद्यापीठ में 14 से 16 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dilwale dulhania le jayenge actress chutki will came varanasi for training daughters
puja ruparel - फोटो : amar ujala

 सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ये ट्रेनिंग चलेगी जो कि छात्राओं के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क है। इसमें काशी विद्यापीठ और इससे संबद्ध महाविद्यालयों की छात्राएं हिस्सा ले सकती हैं। संकायाध्यक्ष प्रो. आरपी पांडेय के अनुसार छात्राएं छात्र कल्याण संकाय के कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकती हैं। आईकीडो ऑफ वाराणसी के अखिलेश रावत ने बताया कि महमूरगंज स्थित फिटनेस प्लानेट में भी पंजीकरण फार्म नि:शुल्क उपलब्ध है। 
 
विज्ञापन
Dilwale dulhania le jayenge actress chutki will came varanasi for training daughters
puja ruparel - फोटो : amar ujala

काजोल और शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में 1000 हफ्ते पूरे किए थे । हिंदी सिनेमा की ये पहली ऐसी फिल्म थी जो सबसे ज्यादा समय तक थिएटर पर लगी रही । यह फिल्म 1995 में आई थी और इसके बाद शाहरुख-काजोल का स्टारडम आसमान छूने लगा था ।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed