कोरोना काल के चलते चौपट हो चुकी अर्थव्यवस्था में धनतेरस बाजार ने जान फूंक दी। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में शनिवार को लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। कारोबारियों की मानें तो पिछले एक पखवारे से शुरू हुई बिक्री धनतेरस के दिन उफान पर रही। हालांकि, ई-कॉमर्स कंपनियों के चलते बाजार पर काफी असर पड़ा। फिर भी बाजारों पर गहरी नजर रखने वालों के अनुसार 20 से 25 अरब रुपये के कारोबार का अनुमान है। सिर्फ धनतेरस की बात करें तो 1500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है।
बाजार में लोगों ने बर्तन, आभूषण, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक और गिफ्ट आइटम के साथ-साथ सजावटी सामान की भी खरीदारी की। लोगों ने रियल एस्टेट में भी निवेश किया। देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। ऑनलाइन शॉपिंग के साथ लोगों ने ऑफलाइन भी अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से खरीदारी की। खरीदारों ने दुकानदारों और कंपनियों की ओर से दी गई छूट का भी लाभ उठाया। धनतेरस पर शहर के अलग-अलग बाजार देर रात तक गुलजार रहे। दिन ढलने के साथ सड़कों पर निकली खरीदारों की भीड़ और दुकानों की सजावट आकर्षण का केंद्र रहे। धनतेरस पर नई गाड़ी लेने वाले लोग परिवारों के साथ मंदिरों में भगवान के दर पर मत्था टेकने पहुंचे।
2 of 8
खूब बिके सोने व चांदी के सिक्के
- फोटो : अमर उजाला
सोने व चांदी के सिक्कों की बंपर खरीदारी हुई। सबसे ज्यादा डिमांड ब्रांडेड चांदी के सिक्के की रही। सिक्कों के साथ ही चांदी के गणेश लक्ष्मी के अलग-अलग डिजाइनर सेट ग्राहकों की पहली पसंद रहे। डायमंड ज्वेलरी में पिछली बार की अपेक्षा 30 फीसदी बढ़ोतरी हुई।
3 of 8
ज्वेलरी शॉप में दिन भर रही भीड़
- फोटो : अमर उजाला
युवतियां हो या महिलाएं सभी को धनतेरस पर गहने खरीदने का शौक रहता है। कामकाजी महिलाओं व युवतियों ने पेपरवेट ज्वेलरी को सबसे ज्यादा तरजीह दी। हाथों मेें ब्रेसलेट के तौर पर पहनने वाले मंगलसूत्र हो या एडी नग के साथ डायमंड चेन व रिंग सभी की खरीदारी हुई।
दोपहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम पर सुबह से ही जबरदस्त भीड़ रही। दोपहिया वाहन विक्रेताओं की माने तो बीते एक पखवारे में तीन हजार से अधिक बाइक सड़क पर उतर चुकी हैं। अकेले धनतेरस पर डेढ़ से दो हजार बाइक की डिलिवरी हुई। इसके अलावा 200 से ज्यादा चार पहिया वाहन भी बिके। वाराणसी ऑटो डीलर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष उदय राज सिंह ने बताया कि दोपहिया वाहनों की खरीद में 40 फीसदी का उछाल आया है। चार पहिया वाहनों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
शहर व दूरदराज से आए लोगों ने जमकर मिठाइयों की खरीदारी की। इस बार लोग खोवा व छेने की मिठाइयों से परहेज कर रहे हैं। काजू, बादाम व देसी घी से बनी मिठाइयां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। लंका, सिगरा, लक्सा, गोदौलिया, मैदागिन में मिठाई की दुकानों पर देर रात तक भीड़ लगी रही। सिगरा स्थित दुकान के मालिक दिनेश चक्रवाल ने बताया कि बाजार में 200 रुपये से लेकर 2000 रुपये प्रति किलो तक की मिठाइयां हैं।