फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 27 Feb 2021 01:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Feb 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
devotees dip in holy ganga on magh purnima in varanasi
गंगा में डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में माघ पूर्णिमा के दिन गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। सूर्योदय होते ही गंगा किनारे घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। यहां उन्होंने गंगा स्नान के दौरान सूर्य नमस्कार किया। देखें अगली स्लाइड्स...।

devotees dip in holy ganga on magh purnima in varanasi
गंघा घाट पर श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, प्रयाग घाट पर माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम शुक्रवार की देर रात से ही गंगा घाटों की सीढ़ियों पर उमड़ने लगा था। इसके मद्देनजर गंगा में जल पुलिस और 11 एनडीआरएफ की तीन टीम तैनात की गई हैं।

devotees dip in holy ganga on magh purnima in varanasi
गंगा वाराणसी

संत रविदास जयंती और माघ पूर्णिमा को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित है। इसके मद्देनजर गंगा घाटों से लेकर डाफी बाईपास तक पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, स्थानीय अभिसूचना इकाई और इंटेलिजेंस ब्यूरो की अलग-अलग टीमें अपने स्तर से माहौल पर नजर रखे हुए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
devotees dip in holy ganga on magh purnima in varanasi
संत रविदास। - फोटो : अमर उजाला

संत रविदास जयंती के मद्देनजर सीरगोवर्धनपुर स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने के साथ ही कई वीआईपी भी मत्था टेकने आ रहे हैं। इसके अलावा जिले के अलग-अलग स्थानों से झांकियां सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर आएंगी। संत रविदास की जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी के साथ एसएसपी अमित पाठक ने मंदिर, सत्संग स्थल, लंगर, पंडालों और सेवादारों के ठहरने के स्थान सहित आसपास के इलाके का निरीक्षण किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed