{"_id":"5bf284cdbdec221a020c6121","slug":"dev-uthani-ekadashi-and-tulsi-vivah-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रबोधनी एकादशी: जगत के कल्याण के लिए जागे भगवान विष्णु का तुलसी से होगा विवाह, इस दिन करें यह काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबोधनी एकादशी: जगत के कल्याण के लिए जागे भगवान विष्णु का तुलसी से होगा विवाह, इस दिन करें यह काम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 19 Nov 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को हरि प्रबोधिनी एकादशी कहते हैं। इस दिन श्रद्धालु जहां व्रत रखते हैं। वहीं सुबह गंगा घाटों पर स्नान करते हैं। इस दिन क्षीरसागर में चार महीनों के शयन के बाद भगवान विष्णु जगत के कल्याण के लिए जागते हैं। शाम के समय तुलसी और भगवान शालिग्राम की के विवाह का आयोजन होता है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
डेमो पिक
इस दिन से ही मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं। देव प्रबोधिनी एकादशी पर कई विभन्न आयोजन होते हैं। इसमें कहीं पर भगवान विष्णु और महालक्ष्मी के साथ ही तुलसी की भी विशेष पूजा की जाती है। तुलसी का विवाह शालिग्राम से करवाया जाता है।
डेमो पिक
मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि शयन से जागते हैं। ये देव के जागने यानी उठने की तिथि है, इसीलिए इसे देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएं, चुनरी अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
सुहागिनें सुहाग का सामान चढ़ाकर दान करें। सुबह जल चढ़ाएं और सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते ना तोड़ें, शाम के समय भगवान विष्णु के साथ ही लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभकारी माना जाता है।
विज्ञापन
lord vishnu
हिंदू पंचांग के अनुसार साल में कुल मिलाकर 24 एकादशी होती है जिनमें से देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। देवउठनी एकादशी को देवत्थान एकादशी, देवप्रबोधिनी एकादशी और ग्यारस एकादशी के नाम से भी जाना जाता हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीनों की गहरी नींद के बाद जागते हैं।