{"_id":"59d7b6b94f1c1b76678b4657","slug":"decoration-of-kashi-is-begain-for-this-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी का अद्वितीय साज-श्रृंगार शुरू, मोक्षदायिनी के गले में सजीं आकाशदीपों की लड़ियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी का अद्वितीय साज-श्रृंगार शुरू, मोक्षदायिनी के गले में सजीं आकाशदीपों की लड़ियां
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 08 Oct 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
akashdeep
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र माधव मास के पहले दिन शुक्रवार को सांझ ढलते ही काशी का अद्वितीय साज-श्रृंगार शुरू हो गया। तीर्थ पुरोहितों के अलावा महिलाएं, बच्चे गंगा घाटों की सीढ़ियां उतरे। डेलियों में दीप जलाकर बांस के पोरों पर रस्सी के सहारे खींचे जाने लगे। देखते ही देखते गंगा तटों पर आकाशदीपों की श्रृंगार सज गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
akashdeep
- फोटो : अमर उजाला
देवताओं की राह में उजाला करने के लिए मास पर्यंत आकाशदीप जलाए जाएंगे। तीर्थ नगरी काशी के गले में आकाशदीपों का चंद्रहार शुक्रवार की शाम दमकने लगा। पंचगंगा घाट पर श्रीमठ से लेकर रामघाट के बीच समूहों में आकाशदीप जलाए गए।
akashdeep
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी देश नेपाल से पहुंचे लोगों ने पूर्वजों की स्मृति में आकाशदीप जलाए। मान्यता है कि माधव मास में देवी-देवता देवलोक से धरती पर आते हैं। घाटों पर बांस के पोरों के सहारे डेलिया में आकाशदीपों की लड़ियां सजने के बाद मोक्षदायिनी का किनारा किसी उत्सव की मानिंद गुलजार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
akashdeep
- फोटो : अमर उजाला
मंगलागौरी, दूध विनायक, सूतटोला के अलावा रामघाट, सिंधिया घाट, मान मंदिर घाट, गंगा महल घाट पर आकाशदीपों की लड़ियां सजाई गईं। पं. रमेश कुमार भट्ट ने बताया कि सूर्योदय होने से पहले भोर में ही स्नान के बाद आकाशदीप जला दिए जाएंगे।
विज्ञापन
akashdeep
- फोटो : अमर उजाला
शाम को भी रोजाना घी के दीये बांस की डेलियों में जलाकर बांसों पर टांगे जाएंगे। मंगलागौरी की निवासिनी सीता घिमिरे ने बताया कि महीने भर भगवान गोपाल की प्रतिमाएं बनाकर महिलाएं घाटों पर नृत्य-संगीत करेंगी। इसी के साथ आकाशदीप जलाकर खुशहाली के लिए देवी-देवताओं की प्रार्थना की जाएगी।