फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होरंडो महोत्सव का आगाज आज, विभिन्न राज्यों का लोकनृत्य होगा मुख्य आकर्षण

Mon, 03 Apr 2017 04:15 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 03 Apr 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
Culture Festival horando will start from today in varanasi
horando - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से सटे प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थल सारनाथ में आज शाम दो दिवसीय कार्यक्रम 'होरंडो महोत्सव' का आगाज होगा। इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए अनुसूचित जनजाति के 400 कलाकार लोकनृत्य के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कलाकारों का कुछ दल आज दिन में अभ्यास करता नजर आया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Culture Festival horando will start from today in varanasi
horando - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों के कलाकार इसमें शिरकत कर रहे हैं। आयोजन में प्रमुख आकर्षण मध्य प्रदेश का बधाई नृत्य, त्रिपुरा का होजागिरी नृत्य, महाराष्ट्र का लावणी डांस मुख्य आकर्षण होगा। कन्नड़ एंड कल्चरल विभाग के सह संचालक अशोक चलवादी संचालन करेंगे। 
Culture Festival horando will start from today in varanasi
horando - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का उद्देश्य अनुुसूचित जनजाति के कलाकारों की कला को प्रचारित, प्रसारित करने के साथ ही इसे संरक्षित करना है। इसके लिए कर्नाटक राज्य सरकार फंडिंग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Culture Festival horando will start from today in varanasi
horando - फोटो : अमर उजाला
भगवान बुद्ध और बाबा भीम राव अंबेडकर से जुड़े स्थलों पर यह संस्था कार्यक्रम करा रही है। इससे पहले मुंबई में आयोजन हुआ था। गया में कार्यक्रम में हुआ और अब सारनाथ में होने जा रहा है। इसके बाद रायपुर में कलाकार जाएंगे। 
विज्ञापन
Culture Festival horando will start from today in varanasi
horando - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक की संस्था दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के संयोजन में सारनाथ के मूलगंध कुटीविहार में कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि कर्नाटक के वरिष्ठ साहित्यकार वीके सिद्धैया, विशिष्ट अतिथि नाट्य क्षेत्र के विद्वान असपा गेरे थिम्मा राजा होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed