{"_id":"5f609c8a2a0879369c3681bc","slug":"why-did-pooja-alias-zoya-who-became-a-model-choose-the-path-of-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मॉडल बनने वाली पूजा उर्फ जोया ने आखिर मौत का रास्ता क्यों चुना?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: मॉडल बनने वाली पूजा उर्फ जोया ने आखिर मौत का रास्ता क्यों चुना?
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में बड़ी गैबी में पूजा पटेल ने पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। क्षेत्राधिकारी भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पूजा की मौत पंखे के सहारे फांसी लगाने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गले में फंदा लगाने से दम घुटने से हुई है।
2 of 6
पूजा ने आखिर आत्महत्या क्यों की। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। आखिर वह क्या वजहें थीं जिन्होंने पूजा के सामने आखिरी रास्ता के तौर पर मौत को ही चुनने पर विवश किया। पूजा मॉडल बनना चाहती थी, इस सपने के बीच में पति आ गया। जिस कारण सपना पूरा नहीं हुआ और आत्महत्या कर ली। यह बात पति ने भी पुलिस से पूछताछ में बताई थी।
3 of 6
जानकारी के अनुसार, वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी निवासी ईश्वर सोनकर के मकान में तीन वर्षों से किराये पर रहने वाली पूजा पटेल उर्फ जोया(24) ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी थी। पूजा का एक पांच साल का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पूजा ने छह साल पहले लखनऊ निवासी आफताब सिद्दीकी से लव मैरिज की थी। इसके बाद वह उसने नाम बदलकर भी जोया सिद्दीकी कर लिया था। परिजनों ने पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और तहरीर दी।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी मामले में पुलिस जांच कर रही है। मां ने पति पर हत्या कर शव को पंखे पर लटका देने का आरोप लगाया है। वहीं जानने वालों के अनुसार पूजा ने शादी के बाद अपना नाम जोया सिद्दिकी रख लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।