{"_id":"5a7f25b04f1c1b387b8b5bb9","slug":"rape-with-teenager-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किशोरी से पहले दुष्कर्म, उसके बाद आरोपियों ने जो किया उसे सुनकर दहल जाएगा दिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से पहले दुष्कर्म, उसके बाद आरोपियों ने जो किया उसे सुनकर दहल जाएगा दिल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
बनारस में एक किशोरी के साथ जो भी हुआ उसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। किशोरी के साथ आरोपियों ने पहले तो दुष्कर्म किया फिर उसके बाद आरोपियों ने जो किया उसे जानकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
रेप
- फोटो : SELF
‘शिवदासपुर ग्राम प्रधान के बेटे चंदन गुप्ता और उसके करीबियों ने मेरी जिंदगी बरबाद कर दी। बंधक बनाकर पहले दोस्तों के साथ सामूहिक दुराचार किया। फिर धमकाकर देह व्यापार कराया। आजिज आकर उसने मंडुवाडीह पुलिस से फरियाद की लेकिन उसकी गुहार नहीं सुनी गई। तब वह न्याय के लिए अदालत की शरण में पहुंची।’ शनिवार को पुलिस के समक्ष यह आपबीती सुनाते हुए जौनपुर जिला निवासी पीड़िता फफक पड़ी।
rape
गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश से मंडुवाडीह थाने में शिवदासपुर ग्राम प्रधान पुत्र चंदन गुप्ता, उसके नौकर, शिवदासपुर के रवि सिंह उर्फ पंपा सहित पांच के खिलाफ शुक्रवार को सामूहिक दुराचार, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Petition dismissed on seeking gender-neutral of rape law
पीड़ित युवती का आरोप है कि उसे काम दिलाने का झांसा देकर चंदन गुप्ता और उसके साथियों ने पांच साल पहले अपने घर बुलाया। बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुराचार किया। फिर धमकाकर शिवदासपुर में जबरन देह व्यापार कराने लगे। विरोध करने पर कई बार उसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया और धमकाया गया।
विज्ञापन
prostitution
इस दौरान वह एक बच्चे की मां बन गई। किशोरी का कहना है कि वो आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने बेटे के साथ जीना चाहती है। मगर, चंदन और उसके साथी उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हैं। चंदन धमकाता है कि मंडुवाडीह पुलिस उसके इशारे पर काम करती है और उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता।