{"_id":"5a7ff69b4f1c1b2d068b5ff5","slug":"rape-in-rajasthan-more-than-ten-man-raped-with-a-minor-girl-in-two-months","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो माह से लापता नाबालिग दो लाख में बिकी, जिसने भी खरीदा ढहाया कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो माह से लापता नाबालिग दो लाख में बिकी, जिसने भी खरीदा ढहाया कहर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
एक नाबालिग को दो महीने में जो यातनाएं दी गई वे बेहद शर्मनाक थी। वो ऐसे वहशीपन का शिकार हो रही थी कि सोचते ही रूह कांप जाए। इन ज्यादतियों के खिलाफ उसने हिम्मत जुटाई और जैसे तैसे अपने परिजनों को आपबीती फोन से बताई। जिसके बाद वो दरिंदों के चंगुल से बाहर निकल पाई।
Trending Videos
गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
मामला उदयपुर के झडोल तहसील से जुड़ा है। यहां के फलासिया थाना इलाके में रहने वाली नाबालिग दो माह से लापता थी। उसकी उम्र करीब पंद्रह साल थी। उधर, बालिका के गायब होने के बाद परिजन परेशान थे। उन्होंने उसके गायब होने की रिपोर्ट स्थानीय थाने में करवाई। पुलिस बालिका को तलाश नहीं कर पाई थी।
परिजनों के पास आया फोन तो हुआ खुलासा
Minor girl assaulted
फिर एक दिन परिजनों के पास बालिका का फोन आया और उसने अपने ब बारे में जानकारी देते अपनी व्यथा कही। परिजनों ने तुरंत पुलिस से सम्पर्क किया, जिसके बाद उसे छुड़ाया जा सका। बालिका को गुजरात के कच्छ जिले से छुड़वाया गया है। जांच में सामने आया कि कच्छ में वो बरगांव के रहने वाले धनराज पटेल के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख रुपए में खरीदा था
minor rape
तफ्तीश में सामने आया है कि इन दो महीनों में उसके साथ करीब दस अलग अलग लोगों ने दुष्कर्म किया है। धनराज पटेल ने उसे किसी दूसरे व्यक्ति से करीब दो लाख रुपए में खरीदा था। ऐसे में माना जा रहा है कि इससे पहले बालिका को बेचा जा चुका है।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया पुलिस पर ये आरोप
Petition dismissed on seeking gender-neutral of rape law
मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस अब मामले में समझौता करवाने की कोशिश कर रही है। जबकि हम मामले में निष्पक्ष जांच के लिए कह रहे हैं। राजस्थान में नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।