{"_id":"5d5804128ebc3e89936a717a","slug":"police-arrested-four-people-in-cisf-recruitment-fraud-sonbhadra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ भर्ती में धांधली करते धरे गए चार मुन्नाभाई, फर्जीवाड़े में भेजे गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीआईएसएफ भर्ती में धांधली करते धरे गए चार मुन्नाभाई, फर्जीवाड़े में भेजे गए जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 17 Aug 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 2
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनभद्र जिले में एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई (सीआईएसएफ) में चल रही भर्ती में धांधली करने वाले चार मुन्नाभाईयों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। फर्जीवाड़े का खुलासा बायोमैट्रिक मिलान के दौरान हुआ।
सीआईएसफ की शक्तिनगर यूनिट में आरक्षक जीडी की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान कुछ मुन्ना भाईयों की करतूत उजागर हुई। सीआईएसएफ यूनिट के सहायक कमानडेंट/कार्य (मेंबर दो) सुरेंद्र पाल संयुक्त भर्ती आरक्षक जीडी 2018 ने पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर में बताया गया कि आरक्षक भर्ती जीडी में कार्तिकेय सिंह पुत्र बेनी माधव सिंह, निवासी धौरहरा कादीपुर थाना चौबेपुर वाराणसी, योगेश यादव पुत्र रामभजन यादव, निवासी अतरसुआ थाना सैदपुर, गाजीपुर, उमेश राम पुत्र सियाराम निवासी कलनपुर गाजीपुर व अजीत यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव, निवासी बड़ागांव दरियापुर गाजीपुर बायोमैट्रिक मिलान के दौरान अंगूठा व फोटो का मिलान नहीं हुआ।
2 of 2
आरोपी धोखाधड़ी के जरिए भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने का षणयंत्र किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस मामले में शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय ने बताया कि पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। जांच के दौरान जो नए तथ्य आएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।