{"_id":"59bcfa794f1c1bb1688b5004","slug":"outrage-in-mau-after-truck-accident-student-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत, ग्रामीणों ने खोया आपा, पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत, ग्रामीणों ने खोया आपा, पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रक की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। वहां से गुजर रहे कई वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो माहौल और भी अराजक हो गया। घटना यूपी के मऊ जिले की है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
2 of 6
mau
- फोटो : अमर उजाला
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टाउन इंटर कालेज के समीप शनिवार की सुबह 10 बजे स्कूल से लौट रहे साइकिल सवार छात्र की केला लदे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक से आटो को भी टक्कर लग गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। इससे नाराज छात्रों ने चालक और खलासी की पिटाई करने के बाद ट्रक में आग लगाकर सड़क जाम कर दी।
3 of 6
mau
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की। इससे गुस्साए छात्रों ने दो रोडवेज बस और एक अन्य ट्रक में आग लगा दी। पथराव कर एक अन्य रोडवेज बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्रों ने पत्रकारों को भी निशाना बनाया। घटना में चिरैयाकोट थानाध्यक्ष समेत छह पुलिस कर्मी और दो पत्रकार घायल हो गए। किसी तरह पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
mau
- फोटो : अमर उजाला
हलीमाबाद स्थित एक निजी इंटर कॉलेज से 12वीं का छात्र अपने दोस्तों के साथ क्लास कर वापस वापस लौट रहा था। तभी टाउन इंटर कॉलेज के सामने पीछे से एक टेंपो आकर अचानक उनके सामने रुक गया। इससे दोनों छात्र गिर गए। तभी पीछे से केला लदा ट्रक आ गया और इसकी चपेट में आने से 12वीं के छात्र पुष्पांकर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
mau
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद ट्रक टेंपो को घसीटते हुए भागने लगा। इससे टेंपो सवार छह लोगों को चोटें आईं। इससे गुस्साए छात्रों ने ट्रक चालक और खलासी की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच पुलिस पहुंच गई और दोनों को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद छात्रों ने सड़क जाम कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।