{"_id":"5ac790ae4f1c1bee618b5d2b","slug":"friend-murder-teenager-because-he-refused-to-homosexual-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किशोर ने तोड़ा समलैंगिक संबंध, युवक ने साथी के साथ मिलकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर ने तोड़ा समलैंगिक संबंध, युवक ने साथी के साथ मिलकर कर दी हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
mau murder
- फोटो : अमर उजाला
एक किशोर ने समलैंगिक संबंधों को जारी रखने से मना कर दिया। इस बात से गुस्सा होकर किशोर के दोस्त ने अपने एक अन्य साथी से मिलकर उसका गला रेत कर हत्या कर दी। यह घटना यूपी के मऊ में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार और हत्या में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
mau murder
- फोटो : अमर उजाला
कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव स्थित रामधन दामोदर महाविद्यालय के पास झाड़ियों में मिली किशोर की लाश की घटना का खुलासा पुलिस ने किया। एएसपी शिवाजी शुक्ला ने थाने पर प्रेसवार्ता का आयोजन कर हत्या का कारण मृत किशोर और गिरफ्तार आरोपी रतन सोनकर के बीच चल रहे समलैंगिक संबंधों को बताया।
प्रतीकात्मक तस्वीर
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपी रतन सोनकर मृत किशोर के मुहल्ले का निवासी है। इसके चलते दोनों के बीच दोस्ती थी। रतन शादी विवाह में सजावट का काम करता था। इस दौरान दोनों के बीच समलैंगिक संबंध हो गया। संबंध के बरकरार रखने के लिए आरोपी किशोर को रुपया भी देता था। जन्माष्टमी के बाद से किशोर अपने दोस्त रतन से रुपया तो लेता था, लेकिन संबंध कायम रखने से मना कर देता था। साथ ही उसकी सार्वजनिक रूप से बेईज्जती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
blood
बीते चार अप्रैल को किशोर ने रतन को फोन कर रुपया मांगा। इस पर रतन ने उससे बदला लेने की ठान ली। रतन ने किशोर को बुलाया। जब तक वह भीटी पहुंचा, रतन अपने दोस्त शिवकुमार साहनी को बुला लिया। इस दौरान तीनों ने शराब पी और दोनों ने मिलकर किशोर को ज्यादा शराब पिलाई और जब वह बेसुध हो गया तो वे उसे गाड़ी में बैठाकर कसारा गांव स्थित महाविद्यालय के पास ले गए। वहां चाकू से उसका गला रेत कर शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बिहारी कहने पर हत्या की
घटना की रिपोर्ट दर्ज होने पर कोपागंज थाने की पुलिस ने स्वाट टीम के माध्यम से सर्विसलांस के जरिए करन की मोबाइल का कॉल डिटेल निकलवाई। इसके बाद रतन को पुलिस ने पकड़कर उससे पूछताछ की। रतन की निशानदेही पर पुलिस उसके दोस्त शिव कुमार दबोच लिया।