फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   father arrested police disclosed murder of woman in durgaganj bhadohi

तीन महीना पहले विवाहिता की हत्या का मामला : पिता गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

Wed, 28 Aug 2019 08:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Aug 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
father arrested police disclosed murder of woman in durgaganj bhadohi
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के रामनगर में तीन महीने पहले हुई रुचि पांडेय की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। शादी के बाद बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाखुश पिता ने ही बेटी की गला रेत कर हत्या की थी।

विज्ञापन


मंगलवार को आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी पिता को जेल भेज दिया। आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित था।

ये भी पढ़ें : पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर के ऑफिस में ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि रामनगर निवासी कृष्ण कुमार पांडेय फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ई का काम करता था। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की। पहली पत्नी की दो बेटियां थीं, जिनमें से एक रुचि की शादी उसने जौनपुर में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद रुचि को एक बेटी और एक बेटा पैदा हुए लेकिन उसकी किसी दूसरे युवक से नजदीकी बढ़ने लगी थी। यह बात कृष्ण कुमार पांडेय को नागवार गुजरी। उस समय कृष्ण कुमार कोलकाता में था। 17 मई को वह कोलकाता से जंघई आया और बेटी को बुलाने के बाद उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें : फर्जी आईपीएस-एयरफोर्ट पायलट बन लोगों को दिखाता जॉब दिलाने के सपने, ठगी के मामले में पुलिस ने धरा

पिता से मिलने से पूर्व रुचि ने अपने प्रेमी से पिता से मिलने जाने की बात बताई थी। प्रेमी ने उसे अपना फोन चालू रखने के लिए कहा था। घटनास्थल पर रुचि ने अपना मोबाइल चालू रखा था जिससे हत्या के दौरान पिता-पुत्री के बीच हुईं बातों को प्रेमी ने सुन लिया था और पुलिस को जानकारी दी थी।

घटना के बाद कृष्ण कुमार फरार हो गया था। मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर दुर्गागंज थाना प्रभारी कृष्णानंद राय ने सराय कंसराय स्टेशन से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस सफलता पर एसपी ने पुलिस टीम को दो हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक रणविजय सिंह, गुल्लू कुमार, चंदन कुमार गौड़, प्रमोद पासवान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed