फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A Scorpio car collided with a road divider on Naukayan Road; traffic remained disrupted for half an hour.

Gorakhpur News: नौकायन रोड पर स्कार्पियो-कार डिवाइडर से टकराईं, आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात

Tue, 27 Oct 2026 03:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
A Scorpio car collided with a road divider on Naukayan Road; traffic remained disrupted for half an hour.
गोरखपुर। नौकायन रोड पर सोमवार रात तेज रफ्तार दो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। चंपा देवी पार्क के सामने स्कार्पियो डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए उस पर चढ़ गई, जबकि कुछ देर बाद पैडलेगंज पुलिस चौकी के पास कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसी। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटनाओं के कारण करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर निवासी आकाश निषाद सोमवार रात स्कार्पियो से नौकायन की ओर से पैडलेगंज जा रहे थे। चंपा देवी पार्क के सामने तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। करीब 10 से 15 मीटर तक रेलिंग तोड़ने के बाद स्कार्पियो रुकी।
विज्ञापन

पीछे चल रहे राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके कुछ देर बाद बिलंदपुर निवासी रजत सिंह की कार भी नौकायन से पैडलेगंज जाते समय अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसी। उस समय सामने से कोई वाहन या राहगीर नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि दोनों हादसों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed