कोरोना काल में वाराणसी के गंगा घाटों पर शाम चार बजे के बाद भ्रमण पर पाबंदी है। कोरोन संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने यह पाबंदी लगा रखी है। बावजूद, लोग शाम के समय परिवार संग घूमने गंगा घाटों पर पहुंच जा रहे हैं। दो दिन से मौसम सुहाना है तो लोग घरों से गंगा घाटों की ओर सैर करने निकल पड़ रहे हैं।
वाराणसी : सुहाने मौसम का आनंद पड़ा महंगा, अस्सी घाट पहुंचे लोगों का पुलिस ने काटा चालान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 28 May 2021 08:41 PM IST
सार
दो दिन से मौसम सुहाना है तो लोग घरों से गंगा घाटों की ओर सैर करने निकल पड़ रहे हैं। शुक्रवार की शाम अस्सी घाट पर भ्रमण को निकले कई लोगों का भेलूपुर थाना के अस्सी चौकी पुलिस ने चालान काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन