फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मिर्जापुर में 24 घंटे में दूसरी बार हुआ बवाल, देखती रही पुलिस, गिरते-पड़ते भागते रहे लोग

Thu, 22 Nov 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 22 Nov 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
communal violence took place in 24 hours in mirzapur at uttar pradesh
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर में धारा 144 और पुलिस के फ्लैगमार्च के बावजूद फिर बवाल हो गया। मुकेरी बाजार में बुधवार की शाम ईद मिलादुन्नबी के जुलूस पर पथराव के बाद शहर का माहौल अशांत हो गया। इससे पहले यहां मंगलवार शाम भी विहिप की शोभयात्रा के दौरान जबरदस्त बवाल हुआ था। इस दौरान दो समुदायों के लोगों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ थी। बुधवार शाम हुआ बवाल का कारण अफवाह रहा। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अभी भी इलाके में तनाव बरकरार है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
communal violence took place in 24 hours in mirzapur at uttar pradesh
mirzapur - फोटो : अमर उजाला

मुकेरी बाजार में लगातार दूसरे दिन बुधवार की शाम ईद मिलादुन्नबी के जुलूस पर पथराव के बाद शहर का माहौल अशांत हो गया। इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों में मारपीट हुई। एटीएम और दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ 22 बाइक और एक कार क्षतिग्रस्त कर दी गई। पथराव में सीओ आपरेशन संजय सिंह समेत पांच लोग जख्मी हो गए। लगातार दूसरे दिन भड़के बवाल ने जिला पुलिस और प्रशासन की खोखली तैयारियों की पोल खोलकर रख दी।  ये तब हुआ जब जुलूस वाले सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस का पहरा लगा हुआ था। शाम को एसपी समेत फोर्स के सामने ही उपद्रवी पथराव करते रहे।  
 
communal violence took place in 24 hours in mirzapur at uttar pradesh
mirzapur - फोटो : अमर उजाला

बारावफात के जुलूस के दौरान बुधवार की शाम मुकेरी बाजार में दो समुदायों के बीच हुए नोकझोंक के बाद चले  पत्थर की वजह भगदड़ मच गई। जिसने बाद में बड़े बवाल का रूप ले लिया। दो समुदायों के बीच बवाल होने की खबर लगते ही बाजार में मौजूद सभी इधर उधर भागने लगे। दुकाने धड़ा धड़ बंद होने लगी। देखते ही देखते पूरे नगर में लोगों हुजूम उमड़ पड़ा। हर तरफ दंगे की आशंका में लोग अपने-अपने घर में छिप गए। जिधर देखो उधर ही पुलिस और उप्रदवी केवल नजर आ रहे थे। शाम चार से शाम सात बजे तक बवाल होता रहा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
communal violence took place in 24 hours in mirzapur at uttar pradesh
बवाल के बाद तोड़ा गया एटीएम - फोटो : amar ujala
मुकेरी बाजार के पास गुरहट्टी में मंगलवार को विहिप की शोभायात्रा में झालर में झंडा फंसने के बाद बवाल हुआ था। बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के  जुलूस के मद्देनजर शहर में फोर्स तैनात की गई थी। जुलूस दोपहर करीब दो बजे इमामबाड़े से निकाला गया। यह बल्ली का अड्डा, टेढ़ी नीम, त्रिमुहानी, बसनही बाजार, घंटाघर पहुंचा। यहां नगर के विभिन्न कमेटियों के जुलूस मुख्य जुलूस में शामिल हो गए। इसके बाद जुलूस पक्की सराय, पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, गुरहट्टी चौराहा, मुकेरी बाजार पहुंचा। यहां शाम करीब चार बजे जुलूूस में शामिल लोगों का सामना दूसरे समुदाय के लोगों से हुआ। 

 
विज्ञापन
communal violence took place in 24 hours in mirzapur at uttar pradesh
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
 इस दौरान जुलूस में शामिल लोग रास्ता बदलने लगे, तभी किसी ने पत्थर फेंक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव शुरू हो गया। मुकेरी बाजार, गुरहट्टी चौराहा, सरैया, अंसारी टोला, मकरी खोह, रानी बाग, चौबे टोला, पेहटी का चौराहा, वासलीगंज, लाल डिग्गी में भी पथराव हुआ। पेहटी का चौराहा स्थित जनरल स्टोर में तोड़फोड़, लूटपाट की गई।  आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम में तोड़फोड़ की गई। तीन पत्रकारों समेत 22 लोगों की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। मुकेरी बाजार में कार पर पथराव किया गया। चालक की पिटाई की गई। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed