{"_id":"5bfeef81bdec2241c54d0d2a","slug":"cm-yogi-minister-neel-kanth-tiwari-effigy-burn-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में फूंका गया सीएम योगी के मंत्री नीलकंठ तिवारी का पुतला, पद के दुरुपयोग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में फूंका गया सीएम योगी के मंत्री नीलकंठ तिवारी का पुतला, पद के दुरुपयोग का आरोप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उधर, नगर निगम के कर्मचारियों ने जोनल अधिकारी के साथ महापौर मृदुला जायसवाल के पति के दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उन पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे और कोऑर्डिनेंटर किशन यादव ने कहा कि टाउनहाल का दुरुपयोग किया गया है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नगर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को बैठक कर नगर आयुक्त ने ज्ञापन सौपा। कर्मचारियों ने कहा कि मेयर के पति द्वारा जोनल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई न होने पर कामकाज ठप किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने न केवल धरना, प्रदर्शन, नगर आयुक्त का घेराव किया, बल्कि दोपहर बाद जोनल कार्यालयों को भी बंद करवा दिया था। नगर निगम कर्मचारी संघ की ओर से नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर घटना से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एके दुबे ने भी नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कहा है कि स्वच्छता रैली में लगे पोस्टर बैनर पर महापौर की फोटो को लेकर महापौर के पति ने दुर्व्यवहार किया। संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह और महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम के सारे कार्य ठप करा दिए जाएंगे। उधर, इस मामले में महापौर, उनके पति ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी भी कुछ नहीं बोले।