फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi in Kashi: काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में सीएम योगी ने किया दर्शन-पूजन, की लोक कल्याण की कामना

Fri, 14 Jun 2024 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi did darshan and puja at Kashi Vishwanath and Kalbhairav temple
काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में सीएम योगी ने किया दर्शन-पूजन - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन शुक्रवार देर शाम श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे। 

CM Yogi did darshan and puja at Kashi Vishwanath and Kalbhairav temple
सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ की पूजा अर्चना - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया। वहीं मंदिर के बाहर मुख्यमंत्री ने बच्चों से मिलकर उन्हें मंदिर का प्रसाद और चॉकलेट बांटा। 

CM Yogi did darshan and puja at Kashi Vishwanath and Kalbhairav temple
सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ की पूजा अर्चना - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी को अपने बीच पाकर बच्चे भी निहाल हो गये। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने षोडशोपचार विधि से बाबा का पूजन किया और लोक कल्याण की कामना की। वहीं मंदिर के बाहर और अंदर मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का जय श्रीराम व हर हर महादेव के जय घोष से स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi did darshan and puja at Kashi Vishwanath and Kalbhairav temple
सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ की पूजा अर्चना - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सकुशल संपन्न होने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह पहला काशी दौरा है। सीएम ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा देश-विदेश से आने वाले शिवभक्तों के लिए गर्मी को लेकर किए गए प्रबंधों की भी जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन
CM Yogi did darshan and puja at Kashi Vishwanath and Kalbhairav temple
सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ की पूजा अर्चना - फोटो : अमर उजाला

योगी आदित्यनाथ आगामी 18 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित काशी दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने वाराणसी पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में वाराणसी मंडल और जिले के अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed