फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2020: कोरोना पर आस्था भारी, व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, देखें तस्वीरें

Sat, 21 Nov 2020 02:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Nov 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Chhath mahaparva: Corona dashed in front of faith fasting women gave arghya to rising sun see photos in varanasi
बनारस में गंगा में खड़ी होकर महिलाओं ने सूर्य को दिया अर्घ्य। - फोटो : अमर उजाला

उग हो सूरज देव, भइल अरघ के बेर, जल बीच खाड़ बानी कांपता बदनवां... भक्ति भाव में डूबे हुई छठ व्रतियों ने गाय के दूध से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया और हवन के बाद चार दिवसीय आस्था व प्रकृति पूजा का महापर्व छठ संपन्न हो गया। छठ महापर्व को लेकर शिव की नगरी काशी भक्ति के माहौल में डूबा रहा। शहर में चारों ओर छठ मैया के गीतों की धुन सुनाई देती रही। अर्धचन्द्राकार गंगा घाट व प्रमुख तालाबों के तट पर मनोरम दृश्य देखने को मिला।

Chhath mahaparva: Corona dashed in front of faith fasting women gave arghya to rising sun see photos in varanasi

उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण करने के साथ पर्व का समापन हुआ। अर्घ्य प्रदान करने के साथ ही प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला शुरू हुआ और इसी के साथ ही लंबे समय तक व्रत उपवास रखने वाले छठ व्रतियों ने जल छठ मैया का प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ा। प्रगाढ़ आस्था और भक्ति का त्योहार में छठ व्रती से लेकर उनके परिजन और आसपास क्षेत्र के लोगों में चार दिन तक उत्साह बना रहा।

Chhath mahaparva: Corona dashed in front of faith fasting women gave arghya to rising sun see photos in varanasi

बैंड बाजा और छठी मैया के गीत के साथ स्थानीय लोग भी काफी संख्या में घाट तक पहुंचे। वहीं, कई महिलाओं ने कोरोना की वजह से अपने-अपने घरों की छत पर पूजा की और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। श्रद्धालु सुबह करीब 4 बजे से ही गंगा घाट की ओर डाला के साथ रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath mahaparva: Corona dashed in front of faith fasting women gave arghya to rising sun see photos in varanasi

सूर्य की लालिमा देखते ही व्रती एवं श्रद्धालुओं के चेहरे पर प्रसन्नता झलकने लगी। इससे पूर्व व्रती तथा श्रद्धालु ने घंटों भगवान सूर्य के उगने का इंतजार जल में खड़े होकर किया। व्रती के जल से निकलने के बाद लोगों ने उनके पांव छुए और आशीष प्राप्त किया। इस दौरान व्रतियों ने पुरूषों को टीका लगाया और महिलाओं की मांग में सिंदूर दिया तथा उनके सुहाग की दीघार्यु होने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
Chhath mahaparva: Corona dashed in front of faith fasting women gave arghya to rising sun see photos in varanasi

अर्घ्य देने के बाद लोगों में प्रसाद प्राप्त करने की होड़ लग गई। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। छठ पूजा को लेकर काशी के गंगा घाट व प्रमुख कुंडों के पास प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई थी। प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed