फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: गाजीपुर में ठाकुर और दलित आमने-सामने, पथराव व फायरिंग में नौ घायल

Thu, 21 Jun 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 21 Jun 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Chaos between thakur and dalit class in ghazipur
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर में  रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव में मंगलवार की रात बकाए के विवाद को लेकर दलित और राजपूतों में जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव और हवाई फायरिंग भी हुई। उग्र भीड़ ने डायल 100 पुलिस और रास्ते से गुजर रहे पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दो दर्जन से अधिक गुमटियों/दुकानों में तोड़फोड़ की। स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। आगे की स्लाइढ्स में देखें..


 
Chaos between thakur and dalit class in ghazipur
ghazipur - फोटो : अमर उजाला
गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात हैं। बवाल की शुरुआत मंगलवार को देर रात हुई। दूसरे दिन सुबह गांव में पुलिस का तांडव जारी रहा। 

 
Chaos between thakur and dalit class in ghazipur
ghazipur - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को सुबह राजपूतों के घरों में दबिश के दौरान पुलिस पर लूटपाट और महिलाओं से छेड़खानी का आरोप लगने से गांव में तनाव हो गया। घटना के विरोध में मोहम्मदाबाद विधायक अल्का राय और जमानिया विधायक सुनीता सिंह महिलाओं के साथ धरने पर बैठ गईं। विधायक द्वय का कहना था कि दिलदारनगर, गहमर और रेवतीपुर एसओ के साथ सीओ कासिमाबाद को निलंबित किया जाए और आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaos between thakur and dalit class in ghazipur
ghazipur - फोटो : अमर उजाला

  पुलिस के मुताबिक नवली इंटर कालेज के सामने दलित बस्ती के बब्लू (20) और राजू (25) पुत्रगण जवाहर राम की मोबाइल रिपेयरिंग और रिचार्ज की दुकान है। मंगलवार की देर शाम ग्राम प्रधान के परिवार के लोग रिचार्ज कराने उनकी दुकान पर पहुंचे, जिस पर दुकानदार ने पहले पुराना बकाया चुकता करने को कहा। यह सुनकर प्रधान का बेटे प्रदीप सिंह आपा खो बैठा और अपने साथियों के साथ दुकानदार राजू और बब्लू की पिटाई कर दी तथा उन्हें अपने राइस मिल में ले जा कर बंद कर दिया। 

 
विज्ञापन
Chaos between thakur and dalit class in ghazipur
ghazipur - फोटो : अमर उजाला
यह बात दलित बस्ती में पहुंची तो बड़ी संख्या में बस्ती के लोग मिल पर पहुंच गए और दोनों भाइयों को छुड़ा लाए। इस पर प्रधान के परिवारवालों के लोगों ने दलितों को घेर लिया और फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान हवाई फायरिंग के साथ कुछ लोगों ने आसपास की गुमटियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची तो उग्र लोगों ने उसके वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed