{"_id":"5bdad0d6bdec22699c0c139f","slug":"chaos-and-outrage-in-ballia-during-student-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलिया में छात्रसंघ चुनाव के दौरान दो छात्र गुट भिड़े, मारपीट व फायरिंग में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में छात्रसंघ चुनाव के दौरान दो छात्र गुट भिड़े, मारपीट व फायरिंग में तीन घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान गुरुवार को छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट, पथराव व फायरिंग में तीन छात्र घायल हो गए। इसमें गोली लगने घायल एक छात्र को वाराणसी रेफर कर दिया गया। टाउन डिग्री कॉलेज में गुरुवार की सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ था। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
टीडी चौराहे से लेकर गड़वार तिराहे तक समर्थक अपने प्रत्याशियों के जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। दिन में सवा बजे अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से बांस के फट्टे व ईट-पत्थर चलने लगे, वहां अफरा-तफरी मच गई।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच एक गुट ने फायरिंग कर दी, जिसमें दूसरे पक्ष के दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनाड़ी गांव निवासी व विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक संदीप पांडेय (26), सिकंदरपुर कस्बा निवासी विक्की राय (22) व फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर निवासी आनंद राय (22 ) बीए प्रथम वर्ष घायल हो गए। आनंद राय के कमर के नीचे गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बाद में पुलिस ने दोनों गुटों को खदेड़कर माहौल शांत कराया। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां आनंद की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। तीनों घायल अध्यक्ष प्रत्याशी दुर्गेश राय के समर्थक हैं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि टीडी कालेज पर दो छात्र गुटों में मारपीट व फायरिंग मामले में किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, सांसद भरत सिंह, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, बेल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सीएमओ डा. एसपी राय, सीएमएस डा. एस प्रसाद समेत सैकड़ों समर्थक जिला अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हालचाल लिया।