{"_id":"5bc5c72abdec2269812a83f5","slug":"celebration-of-durga-puja-2018-in-varanasi-pandal-and-the-decoration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दशहरा 2018ः इन तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे यूं ही नहीं काशी की दुर्गा पूजा मशहूर है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा 2018ः इन तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे यूं ही नहीं काशी की दुर्गा पूजा मशहूर है
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आखिर वो बेला आ ही गई। जगत जननी की अराधना को सज गए पूजा पंडाल। कहीं भूतनाथ हैं तो कहीं भगवान शंकर तो कहीं रुद्रावतार हनुमान जी। शहर के दुर्गा पंडालों में माता की प्रतिमा के साथ विभिन्न देवों के स्वरूप श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सप्तमी तिथि पर विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मां के पट खुल जाएंगे। इसके साथ ही शिव की नगरी काशी में चार दिवसीय नवरात्र मेले की धूम रहेगी। सोमवार की देर रात तक शहर के पंडालों में मां जगदंबा की प्रतिमाओं के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। गाते-बजाते हुए भक्त मां की प्रतिमाओं को लेकर पंडालों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
माता के स्वागत के लिए बनाए गए पंडाल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पंडालों में कही लाइट एंड साउंड सिस्टम से महिषासुरमर्दिनी का स्वरूप सजाया जा रहा है तो कहीं अमरनाथ की झांकी। महंगाई, खेती और किसानों को केंद्रित करती हुई झांकियां भी इस बार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगी।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह विधि विधान से मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा होगी। इसके साथ ही माता के दर्शन के लिए शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं का रेला निकल पड़ेगा। शहर के प्रसिद्व पंडाल हथुआ मार्केट, टाउनहाल, मच्छोदरी, गोल्डेन स्पोर्टिंग, भारत सेवाश्रम संघ, भेलूपुर, मंडुवाडीह, जगतगंज, राज सपोर्टिंग क्लब सहित कई अन्य स्थानों पर सजे भव्य पंडालों को देखने वालों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है।