{"_id":"5aeca48c4f1c1b3c0a8b8085","slug":"bride-absconding-with-jewellery-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदा कराने ससुराल पहुंचा दूल्हा, वहां दुल्हन की हरकत पता चलने पर हुआ शॉक्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदा कराने ससुराल पहुंचा दूल्हा, वहां दुल्हन की हरकत पता चलने पर हुआ शॉक्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 06 May 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
bride abscond
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में एक युवक अपनी पत्नी का गवना कराने के लिए ससुराल पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचते ही उसको ऐसी बात पता चली कि जिससे वह शॉक्ड रह गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
शादी
सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में चार मार्च 2018 को गोरखपुर के अम्मा देवी पार्क में 501 जोड़े का सामूहिक विवाहोत्सव आयोजित था। इसी समारोह में मऊ निवासी युवक के साथ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की युवती का विवाह हुआ था। विवाह के बाद युवती ससुराल गई और कुछ दिन वहां रहने के बाद मायके आ गई।
demo pic
तय तिथि मंगलवार को पति गवने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा। तो पता चला कि रात में ही बहाना बना कर उसकी पत्नी घर से फरार हो गई। रात में खाना खाने के बाद घराती-बराती सभी सो रहे थे। इसी दौरान दुल्हन शौच जाने की बात कह कर घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bride
उसके गायब हो जाने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अपने स्तर से दो दिनों तक खोजबीन के बाद शुक्रवार को युवती का पति अपनी सास को लेकर जीयनपुर कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
युवती की मां ने पड़ोसी गांव अठनारू निवासी अजीत यादव पुत्र बालचंद के खिलाफ बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की तहरीर दी। उसकी बेटी अपने साथ विवाह के गहने आदि भी ले गयी है। पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था। पुलिस अभी मामले की जांच-पड़ताल करने की बात कह रही है।