{"_id":"5c043710bdec221c9029bda1","slug":"boat-race-in-kashi-on-the-occasion-of-nri-summit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरेंः काशी में गंगा की लहरों पर रोमांच का सैलाब, एनआरआई के उपलक्ष्य में नौका रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरेंः काशी में गंगा की लहरों पर रोमांच का सैलाब, एनआरआई के उपलक्ष्य में नौका रेस
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
boat race
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले वाराणसी में तरह तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। रविवार को रोटरी क्लब की ओर से नौका रेस का आयोजन किया गया। लगभग तीन किमी तक गंगा की लहरों पर मचले रोमांच के सैलाब को देखने के लिए घाटों पर भीड़ उमड़ी। आगे की स्लाइड्स में देखें..
boat race
- फोटो : अमर उजाला
राजघाट से राजेंद्र प्रसाद घाट तक हुई नौका रेस में कुल 30 टीमों ने पंजीकरण कराया था। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजघाट पर हरी झंडी और हवाई फायर कर किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पूरी ऊर्जा और जोश के साथ नौका प्रतियोगिता अपनी नावों को दौड़ाई।
boat race
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही टीमें एक साथ चप्पू चलाकर रेस का प्रारंभ किया कुछ दूरी पर चल रहे उनके समर्थक डीजल इंजन की नावों से चल रहे थे। उनका बीच बीच में उत्साह वर्धन करते हुए चल रहे थे। आगे-आगे जल पुलिस पूरा गंगा तट खाली करा रही थी, वहीं घाटों पर खड़े लोग भी तालियां बजाकर उनका हर हर महादेव से स्वागत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
boat race
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जब टीमें दशाश्वमेध घाट पहुंची उस दौरान लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ललिता घाट की टीम, जिसमें कल्लू, विवेक, राहुल और कल्लू शामिल रहे। दूसरा विजेता पांडे घाट की टीम बबली, बाबू, नानू, आकाश व बबलू शामिल रहे। तृतीय पुरस्कार ललिता घाट की दूसरी टीम रही, जिसमें राधे, श्याम, कल्लू, जितेंद्र, गुरु और गोपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
boat race
- फोटो : अमर उजाला
इस में प्रथम पुरस्कार 21 हजार व प्रमाण पत्र दिया गया वहीं द्वितीय पुरस्कार 11 हजार व तृतीय पुरस्कार 51 सौ रुपए दिया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब भारत की संस्कृति विरासत को बचाने के लिए प्रयत्नशील है।