वाराणसी में रविवार शाम गंगा में बड़ा हादसा हुआ। अस्सी घाट से दशाश्वमेध की ओर 11 सवारियों को लेकर निकली नाव पलट गई। हादसा भदैनी घाट के सामने हुआ। सूचना पर आनन फानन में एनडीआरएफ समेत अन्य रेस्क्यू टीमों ने नौ लोगों को बचा लिया। नाव में पांच छात्रों का ग्रुप था जो पांच साल बाद मिले थे। हादसे में दो छात्र अभिषेक मौर्य और विशाल सिंह अभी भी लापता हैं।
वाराणसी नाव हादसा: देर रात तक चला रेस्क्यू, गंगा की तलहटी तक खोज, अब सुबह होगी डूबे लोगों की तलाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन