फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक चलाते समय बारिश से भीगने की टेंशन खत्म, बाजार में आ गया ‘बाइक अंब्रेला’

Thu, 26 Jul 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 26 Jul 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
Bike umbrella available in market now
bike umbrella - फोटो : अमर उजाला
दो पहिया वाहन चालकों लिए अच्छी खबर है। अब आप बारिश या तेज धूप व गर्मी के दिनों में लगने वाले लू से बच सकते है। गर्मी के दिनों में मुंह पर सीधे चिलचिलाती धूप पड़ती है और इन्हें लू लगने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। इन परेशानियों से निजात के लिए दो पहिया वाहन चालकों के लिए बाइक अंब्रेला बाजार में आया है। बाइक अंब्रेला का इस्तेमाल लोग बारिश के साथ गर्मियों में धूप से बचने के लिए कर रहे है। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Bike umbrella available in market now
umbrella - फोटो : अमर उजाला
सिगरा स्थित दुकान संचालक ने बताया कि पोलीविनाइल क्लोराइड से बना यह छाता हानिकारक अस्ट्रा वायलेट किरणों और गर्मी से बचाता है। इसका उपयोग बाइक और स्कूटी चलाते समय आसानी से किया जा सकता है। यह दो पहिया वाहन को आगे से लेकर पीछे तक ढक लेता है। 

 
Bike umbrella available in market now
umbrella - फोटो : अमर उजाला
जिससे बारिश का पानी अंदर नहीं आता। इसके आगे और पीछे की तरफ पारदर्शी पॉलीथिन व रूफ पैराशूट कपड़ा लगा होता है। इस बाइक अब्रेला का बाजार में कीमत सात सौ से 12 सौ रुपये में उपलब्ध है। यह दो पहिया वाहनों को शानदार लुक भी दे रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike umbrella available in market now
छतरी लगाकर जातीं स्कूली बच्चियां।
उधर, बारिश के साथ ही स्कूली बच्चों के छाते और रेनकोट में एक से बढ़कर एक डिजाइन आ रहे हैं। बच्चों की पसंद को देखते हुए कार्टून कैरेक्टर के छाते और रेनकोट की भरमार है। इसमें मिक्की माउस, हनुमान, पोकेमान, निंजा हथौड़ी आदि के छाते और रेनकोट आ रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे कार्टून कैरेक्टर वाले छाते और रेनकोट मांग रहे हैं। बच्चों की पसंद का पूरा ख्याल करते हुए एक से बढ़कर एक वैरायिटी मंगाई गई है। 150 से 800 रुपये तक के छाते और रेनकोट मिल रहे हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed