राजस्थान के करौली में एक मंदिर के पुजारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे पुजारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पुजारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग हो रही है।
वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के गेट पर छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला। उन्होंने पुजारी के सभी हत्यारों को गिरफ्तार करने की मां की। साथ ही उन्हें फांसी देने की मांग कर रहे हैं। सिंह द्वार पर छात्र हाथों में तख्तियां लेकर मार्च निकल रहे हैं।
3 of 5
राजस्थान में पूजारी को जिंदा जलाया
- फोटो : ANI
ये है मामला :
कौरील में शुक्रवार को एक मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार इस घटना को जमीनी विवाद को लेकर अंजाम दिया गया था।
4 of 5
राजस्थान में पूजारी को जिंदा जलाया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : ANI
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में मंदिर जमीन को लेकर विवाद था। पुजारी बाबूलाल वैष्णव का परिवार 15 बीघा मंदिर की जमीन पर खेती करता था। इस पर आरोपी कैलाश, शंकर और नमो मीणा ने कब्जा कर लिया था। पुलिस टीम ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी कैलाश मीणा निवासी बूकना थाना सपोटरा को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
5 of 5
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : ANI
हालांकि सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले की निंदा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सपोटरा, करौली में बाबूलाल वैष्णव जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार इस दुखद समय में शोकाकुल परिजनों के साथ है। घटना के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।