फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी का बाटी चोखा खाकर भूल जाएंगे बिहार का लिट्टी चोखा  

Sat, 01 Sep 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 01 Sep 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
Bati chokha of varanasi famous more than litti chokha of bihar
bati chokha - फोटो : amar ujala
कहने को लिट्टी चोखा बिहार का मशहूर हैं लेकिन काशी के पॉपुलर बाटी चोखा की बात ही निराली है। एक बार इसका जायका जुबान को लगा नहीं कि आप इसके दीवाने हो जाएंगे। काशी के इस बाटी चोखा के आगे बिहार के लिट्टी चोखा का स्वाद भी आपको फीका सा लग सकता है। देशी घी में डूबी सत्तू भरी बाटी के साथ खास मसाले से तैयार चोखा और उसके साथ तला हुआ मिर्च, वाकई स्वाद को दोगुना कर देता है। जी हम बात कर रहे हैं सिगरा के चंद्रिकानगर में ठेले पर लगने वाले ‘पॉपुलर बाटी चोखा’ की। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Bati chokha of varanasi famous more than litti chokha of bihar
bati chokha - फोटो : amar ujala
कालोनी के मोड़ पर ही दाईं तरफ पप्पू कुमार की ये बाटी चोखा का ठेला लगता है। कई बैंक, नगर निगम और कई ऑफिस होने की वजह से यहां काफी भीड़ लगती है। यूं तो यहां कई एक बाटी चोखा की अस्थायी दुकानें लगती है लेकिन जो भीड़ इनके यहां होती है, उतनी कहीं नहीं। 
Bati chokha of varanasi famous more than litti chokha of bihar
bati chokha - फोटो : amar ujala
11 बजे से लेकर शाम आठ बजे तक तकरीबन 350 से 400 ग्राहक प्रतिदिन यहां आ जाते हैं। पप्पू बताते हैं कि अपने भाई गुड्डू कुमार के साथ वो तकरीबन 17 साल पहले बिहार से यहां आए थे और तभी से यही काम कर रहे हैं। उस वक्त पांच रुपये में मिलने वाली ये बाटी आज 35 रुपये की हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bati chokha of varanasi famous more than litti chokha of bihar
लिट्टी-चौखा
बताते हैं कि बाटी के लिए सत्तू किसी दुकान से लेने की बजाय वो खुद तैयार करते हैं। चोखे में बैगन, आलू, टमाटर के अलावा खास तरह का मसाला भी डालते हैं जो इसे दूसरों से अलग करता है। बताते हैं आजकल लोग ओवन में भी बाटी बनाने लगे हैं लेकिन कंडे पर तैयार बाटी की बात ही कुछ और होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed