फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azamgarh Aircraft Crash: साढ़े सात फीट जमीन के अंदर धंस गया था विमान का इंजन, जेसीबी से निकाला

Wed, 23 Sep 2020 12:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 23 Sep 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh sircraft crash: Aircraft engine sunk seven and a half feet underground jcb put out
विमान के इंजन को निकालते पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुए विमान हादसे की जांच के लिए पहुंची अमेठी के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की टीम ने मंगलवार से जांच शुरू कर दी। रात में ही पोस्टमार्टम के बाद मृत ट्रेनी पायलट का शव हरियाणा के लिए रवाना कर दिया गया।

Azamgarh sircraft crash: Aircraft engine sunk seven and a half feet underground jcb put out

वहीं, टीम ने मंगलवार सुबह थाने पर पहुंचकर लाए गए मलबे का निरीक्षण किया। इसके बाद घटनास्थल पहुंचे। विमान का इंजन साढ़े सात फीट अंदर जमीन में धंस गया था। उसे जेसीबी और ग्रामीणों के सहयोग से निकाला गया।

Azamgarh sircraft crash: Aircraft engine sunk seven and a half feet underground jcb put out

अनुमान लगाया जा रहा है कि चक्रवात जैसी स्थिति में पहुंच कर विमान का ब्लेड टूट गया। विमान आसमान में ही कई हिस्सों में बंट गया था। इसीलिए पायलट कहीं और एयरक्राफ्ट का मलबा कहीं और गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Azamgarh sircraft crash: Aircraft engine sunk seven and a half feet underground jcb put out
ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन, क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के कोलपुर कुसहां गांव में सोमवार को करीब 11 बजे खराब मौसम में ट्रेनिंग में प्रयोग किया जाने वाला इग्रुआ का विमान क्रैश होकर जमीन पर आ गिरा था। अमेठी के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) से सुबह 10.20 पर प्रशिक्षु पायलट कोणार्क शरन इसे लेकर चले थे।

विज्ञापन
Azamgarh sircraft crash: Aircraft engine sunk seven and a half feet underground jcb put out
- फोटो : अमर उजाला

हादसे में प्रशिक्षु पायलट कोणार्क शरन की मौत हो गई थी। कोणार्क हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले थे। वह 21 साल के थे। उन्हें 125 घंटे की उड़ान का अनुभव था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed