फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ की चिकनकारी की अमेरिका में धूम, रैंप पर उतरे विदेशी मॉडल तो लोग हो गए स्तब्ध

Mon, 03 Apr 2017 04:31 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी/आजमगढ़
टीम डि़जिटल,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
azamgarh local art chikankari based fashion show in america
chikankari - फोटो : twitter
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का मिजवां गांव एक बार फिर सुर्खियों में आया है। यह गांव अपनी बेहतरीन चिकनकारी के लिये जाना जाता है। यहां के चिकनकारी से बने परिधानों को पहन कर अमेरिका के टॉप मॉडलों ने रैंप शो किया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
azamgarh local art chikankari based fashion show in america
chikankari - फोटो : twitter
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित इस फैशन शो में अमेरिका के टॉप मॉडलों ने चिकनकारी को पेश किया। टॉप मॉडलों ने मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा और शबाना आजमी की मौजूदगी में रैंप पर चल कर जलवा बिखेरा। फैशन शो के वक्त तालियों की गड़गड़हाट से इंडियन अकादमी गूंज उठा। 
azamgarh local art chikankari based fashion show in america
chikankari - फोटो : अमर उजाला
मिजवां आजमगढ़ में मशहूर शायर और गीतकार स्व कैफी आजमी का गांव है जहां उनकी बेटी फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी महिलाओं के लिए सामाजिक संस्था मिजवां वेलफेयर सोसायटी संचालित करती हैं।संस्था की महिलाओं द्वारा बनाए गए कपड़ों को मिजवां फैशन शो में प्रदर्शित किया जाता है।मनीष मल्होत्रा उनके काम को प्रोत्साहित करने के लिए फैशन शो का आयोजन करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh local art chikankari based fashion show in america
chikankari - फोटो : twitter
स्व कैफी आजमी ने वर्ष 1993 में मिजवां वेलफेयर सोसायटी का गठन किया था। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना है। संस्था द्वारा खास तौर पर चिकनकारी का कार्य किया जाता है। मिजवां वेलफेयर सोसायटी के तहत गांव की महिलाएं चिकनकारी, सिलाई कढ़ाई से संबंधित काम करती हैं। 
विज्ञापन
azamgarh local art chikankari based fashion show in america
chikankari - फोटो : twitter
सबसे पहले वर्ष 2009 में मिजवां सोनेट इन फैबरिक के नाम से मुबंई में मिजवां की चिकनाकारी पर फैशन शो किया। इसके बाद इसका दायरा बढ़ता ही गया।  26 मार्च 2017 को अमेरिका में डिजिटल लाइट के बीच मिजवां की महिलाएं सयोंगिता,अनीता, सुनीता द्वारा निर्मित शेरवानी ,लहंगा, दुपट्टा पर बनाई गई चिकनकारी को अमेरिका के टॉप मॉडलो ने इसे पहन कर रैंप शो किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed