{"_id":"5b1ea3a04f1c1b8c278b51bf","slug":"azamgarh-gas-cylinder-leak-tregedy-six-people-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ हादसाः जिस कमरे में गए थे आग से जान बचाने, वही बन गया काल का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ हादसाः जिस कमरे में गए थे आग से जान बचाने, वही बन गया काल का घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:37 AM IST
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में एक गांव के एक घर में भोज कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में छह लोगों की मौत हो गई। जब गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी तो मौके पर मौजूद महिलाएं और बच्चे जिस कमरे में खुद को बचाने के लिए गए, लेकिन उनको क्या पता था कि यही कमरा उनके लिए काल की कोठरी बन जाएगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
घटना को लेकर गांव की महिलाएं पूछने पर पर सिर्फ यह ही कर रही थी कि काश आग से बचने के लिए महिलाएं कमरे में न गई होतीं। महिलाओं का कहना था कि सब कुछ इतना अचानक हुआ कि किसी की नजर ही कमरे में धुआं भरने की ओर नहीं गया। भूसा में आग लगने पर लोग पहले आग बुझाने में जुट गये थे। कमरे में महिलाओं और बच्चों के होने का अंदेशा यदि होता तो शायद लोग उनको बचाने के लिए जुट जाते।
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
वहीं लोग शुक्र मना रहे हैं कि गैस रिसाव के चलते सिर्फ आग ही लगी। यदि कहीं सिलेंडर फट गया होता, तो मरने वालों की संख्या कहीं और ज्यादा होती। हादसे में जो भी मौत हुई है वह सिर्फ आग लगने के बाद कमरे में धुआं भर जाने और धुंए से दम घुटने से हुई है।
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा चक बंगाली गांव में सोमवार को दिन में भंडारे के लिए बन रहे भोजन के दौरान सिलेंडर रिसने से पास रखे भूसे में आग लग गई। आग का धुआं टीन शेड वाले कमरे में भर गया। जिससे दम घुटने से दो मासूम समेत छह लोगों की मौत हो गई। दरअसल, कोटवा चक बंगाली गांव की निवासी 80 वर्षीया रामताजी देवी पत्नी स्व. बलेश्वर ने गुरुमंत्र लिया था। इसी उपलक्ष्य में घर पर भंडारे का आयोजन किया था। जिसमें काफी लोग आए हुए थे।
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
धुएं में दम घुटने से दो मासूम समेत छह की मौत से रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला चक बंगाली गांव मातमी सन्नाटा पसर गया। सभी आंख के सामने हुई घटना को लेकर गमगीन नजर आये। गांव के पुरूष सदस्य तो अस्पताल चले आये थे और महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर ही जुट कर रो-बिलख रही थी।