आजमगढ़ जिले के निजामाबाद क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव निवासी वासिफ ने अपने चार साथियों के साथ बाइक सवार असमर, काजिम की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। जबकि मुशीर गंभीर रूप से घायल है। सोमवार को हुई इस घटना से अभी भी हर कोई सहमा हुआ है।
2 of 5
घायल युवक (जिसकी बाद में मौत हो गई) और गांव में पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद कई थानों की फोर्स संग एसपी सुधीर सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय मौके पर पहुंच गए। शाम को डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे भी गांव पहुंचे थे। असमर के चाचा अबु तलहा की तहरीर पर पुलिस ने वासिफ, इमरान, दानिश, तफवान, फरहान निवासी चकिया हुसैनबाद के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। घटना को पुरानी रंजिश और पुलिस की मुखबिरी से जोड़ कर देखा जा रहा है।
3 of 5
तीसरे घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची एंबुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला
चकिया गांव निवासी असमर(23) सोमवार को 11 बजे अपने फुफेरे भाई मुशीर(22) निवासी मोहम्मदपुर, थाना गंभीरपुर और साथी काजिम(25) निवासी संजरपुर, थाना सरायमीर के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गांव के वासिफ, इमरान, दानिश, तफवान और फरहान ने उन पर चाकुओं से हमला कर तीनों को लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए।
तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां असमर और काजिम की मौत हो गई। जबकि मुशीर की हालत गंभीर है। मृत असमर ने 20 दिनों पूर्व अपनी हत्या की आशंका जताते हुए एसपी और डीआईजी को पत्र भी भेजा था।
5 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गईं है।