फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Ram Mandir: काशी से पीएम मोदी के लिए भेजा गया खास अंगवस्त्र, 15 दिनों में हुई है बुनाई

Fri, 31 Jul 2020 06:14 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 31 Jul 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Special clothing sent to PM Modi from Kashi Vishwanath's city
खास अंगवस्त्र - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर बड़ी तैयारियां चल रही हैं। धर्म व संस्कृति की नगरी काशी में भी उमंग और उत्साह है। देश के प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को भूमि पूजन करेंगे। इस पूजन को खास बनाने के लिए वाराणसी के बुनकरों ने पीएम मोदी के लिए खास अंगवस्त्र तैयार किया है।



जीआई एक्सपर्ट व पद्मश्री डॉ. रजनीकांत मिश्रा के निर्देशन में बुनकरों ने जीआई हैंडलूम का यह वस्त्र तैयार किया है। पीले रंग के इस अंगवस्त्र पर लिखा है कि 'जय श्री राम अयोध्या पवित्र धाम'। डॉ. मिश्रा ने शुक्रवार को कमिश्नर वाराणसी दीपक अग्रवाल से आग्रह किया कि यह हैंडलूम अंगवस्त्र मुख्यमंत्री के जरिए 5 अगस्त तक पीएम तक पहुंचे। ताकि 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन काशी के अंगवस्त्र से भगवान श्रीराम के उत्सव में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया जाए।
  

Ayodhya Ram Mandir: Special clothing sent to PM Modi from Kashi Vishwanath's city
बुनाई करता बुनकर - फोटो : अमर उजाला

जीआई एक्सपर्ट डॉ. रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि इस वस्त्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचवाने का आग्रह कमिश्नर दीपक अग्रवाल से किया गया है ताकि 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन काशी के अंगवस्त्र से भगवान श्रीराम के उत्सव में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया जाए, काशी से अयोध्या का सदियों का नाता है, वह 5 अगस्त को चरितार्थ भी होगा। 

Ayodhya Ram Mandir: Special clothing sent to PM Modi from Kashi Vishwanath's city
जीआई एक्सपर्ट व पद्मश्री सम्मानित डॉ रजनीकांत मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
डॉ. रजनीकांत ने बताया कि काशी के जीआई उत्पाद और ओडीओपी में शामिल सिल्क के इस अंगवस्त्र में ही सामाजिक समरसता का भाव सर्वोपरि है। शिव और राम के मिलन से पूरे विश्व का कल्याण इस निहित है जो इस अंगवस्त्र पर बुना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Special clothing sent to PM Modi from Kashi Vishwanath's city
ram mandir - फोटो : ram mandir

बुनाई में लगा 15 दिन का समय

जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने अपने निर्देशन और सहयोग से सारनाथ स्थित छाही गांव के मास्टर बुनकर बच्चालाल मौर्या द्वारा यह अंगवस्त्र तैयार कराया है। कैलीग्राफी विधि से बने इस अंगवस्त्र को तैयार करने में लगभग 15 दिन का समय लगा है। 
 
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Special clothing sent to PM Modi from Kashi Vishwanath's city
विहिप का राममंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

बेहद आकर्षक है डिजाइन

डिजाइन, नक्शा, पत्ता, ताना बाना तैयार करके फिर बुनाई हुई है। पीले रंग के ताने से लाल बाना के द्वारा हैंडलूम से बुनकर 22×72 इंच साइज में जीआई के लोगो के साथ तैयार किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed