फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी को हिंदू धर्म में आस्था, अस्थि विसर्जन करने काशी पहुंचे

Wed, 08 Mar 2017 07:59 PM IST
amar ujala.com/presented by उत्पल कांत
amar ujala.com/presented by उत्पल कांत Updated Wed, 08 Mar 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
Australia ex captain Steve Baugh reached varanasi for  Submerging the remains after a funeral
steve baugh - फोटो : amar ujala
क्रिकेट की दुनिया में अगर बेजोड़ कप्तानी और सर्वकालिक महान आलराउंडर की बात हो तो आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ का नाम कोई नहीं भूल सकता।  लेकिन, यह कम ही लोग जानते होंगे कि स्टीव जितने महान क्रिकेटर, उतने ही बेहतरीन इंसान भी हैं। उनकी इंसानियत  की एक झलक मंगलवार को काशी ने देखी। आगे की स्लाइड्स में जानें किसका किया अस्थि विसर्जन?
Australia ex captain Steve Baugh reached varanasi for  Submerging the remains after a funeral
steve baugh - फोटो : amar ujala
यहां उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से मोक्षतीर्थ मणिकर्णिका घाट पर अस्थि विसर्जन किया। वह बंगलौर से यहां पहुंचे थे और करीब चार घंटे प्रवास के दौरान घाट से लेकर संकरी गलियों तक को उन्होंने निहारा। अस्थि विसर्जन के बाद चार घंटे रुकने के बाद वह दिल्ली लौट गए।
Australia ex captain Steve Baugh reached varanasi for  Submerging the remains after a funeral
steve baugh - फोटो : amar ujala
स्टीव के मित्र स्टीफन ऑस्ट्रेलिया में इस्कॉन मंदिर के फॉलोअर रहे हैं। स्टीव उनकी भक्ति देखकर उनसे काफी प्रभावित हुए थे। स्टीफन की अंतिम इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया जाए। चार महीने पहले स्टीफन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Australia ex captain Steve Baugh reached varanasi for  Submerging the remains after a funeral
steve baugh - फोटो : amar ujala
स्टीव के साथ उनके बिजनेस पार्टनर जॉनसन भी थे। दोनों नाव में बैठकर कर्मकांडी ब्राह्मण के साथ महाश्मशान मणिकर्णिका घाट के ठीक सामने पहुंचे। 20 मिनट तक पूजा के बाद अस्थि विसर्जन कर दिया गया।  इससे पहले स्टीव ने चुपके से घाटों पर घूमकर साधुओं और घाटों पर बने देवी-देवताओं के चित्रों की फोटो खींची।
विज्ञापन
Australia ex captain Steve Baugh reached varanasi for  Submerging the remains after a funeral
steve baugh - फोटो : amar ujala

नाव से भी उन्होंने गंगा घाटों के दृश्याें को कैमरे में कैद किया। श्मशान की जलती चिताओं को वो काफी देर तक देखते रहे। क्रिकेट पर बात करने की कोशिश की गई पर उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि वह आज इस मुद्दे पर कोई बात नही करेंगे क्योंकि वह यहां अस्थिविसर्जन को आए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed