फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाद-विवाद प्रतियोगिता : लोकतंत्र में जरूरी है सोशल मीडिया, फायदे के साथ नुकसान भी

Sat, 31 Aug 2019 07:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 31 Aug 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
amar ujala murari lal maheshwari debate competition on social media in varanasi
वाद-विवाद प्रतियोगिता में पुरुस्कृत छात्र। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की ओर से आयोजित श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता के मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देश हित में इस विषय पर अपनी बात रखी।

amar ujala murari lal maheshwari debate competition on social media in varanasi

वर्तमान परिदृश्य में जब लोगों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है, ऐसे समय में सोशल मीडिया ही एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां अपनी बात को प्रमुखता से रखने का अवसर मिलता है। यह भी जानना जरूरी है कि इसका ज्यादा प्रयोग ठीक भी नहीं है। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है।

amar ujala murari lal maheshwari debate competition on social media in varanasi

सनबीम स्कूल लहरतारा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग लाभकारी तो हैं लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं है, ऐसे में सभी को अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। पक्ष में प्रतिभागियों ने तेजी से बदल रही मनोवृत्ति, सामाजिक दशा आदि को देखते हुए इस पर प्रतिबंध को देश हित में जरूरी बताया। कहा कि चाहे घर हो या स्कूल, आफिस या फिर अन्य कार्यक्रम लोग फेसबुक, व्हाटसएप, इंस्टाग्राम आदि पर फोटो डालते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala murari lal maheshwari debate competition on social media in varanasi

साथ ही हर छोटी से छोटी जानकारी भी शेयर करते हैं, यह उनके लिए ठीक नहीं होता है। इस तरह की गतिविधियों से बचने की जरूरत है। राजनीतिक, सामाजिक, फिल्म के साथ मीडिया के क्षेत्र में इसका दुरुपयोग भी बढ़ता जा रहा है।
 

विज्ञापन
amar ujala murari lal maheshwari debate competition on social media in varanasi

विषय के विपक्ष में प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसे समय में जब हर जगह आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, सोशल मीडिया के जरिए हम अपनी आवाज दूसरों तक पहुंचा सकते हैं। कई घटनाओं की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलती है। ट्विटर से पुलिस विभाग, रेलवे या अन्य विभाग से शिकायत करने पर त्वरित कार्रवाई होती है। इससे पहले तुलसी के पौधे के समक्ष अतिथियों में कुलपति प्रो. टीएन सिंह, पद्मश्री राजेश्वर आचार्य, सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सनबीम स्कूल की ओर से डॉ. दीपक मधोक ने स्मृति चिह्न भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सनबीम की निदेशक भारती मधोक, प्रीतेश आचार्य, सौरभ आदि लोग मौजूद रहे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed