कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, लूट, बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं। फर्जी एनकाउंटर कराकर सरकार अपराध को दबाना चाहती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को तीन दिनों के पूर्वांचल दौरे पर वाराणसी पहुंच गए। पहले दिन प्रदेश सरकार पर जमकर तीखा हमला किया। देर शाम वाराणसी पहुंचे और संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए काफी भीड़ लगी रही।
तस्वीरों में देखें कैसा रहा अखिलेश यादव का पूर्वांचल दौरा, काशी में संकट मोचन के चरणों में टेका मत्था
लाल क्रांति का रंग है। यह हमारे खून का रंग है, भावनाओं का रंग है, मगर मुख्यमंत्री को यह पसंद नहीं। वह सड़क पर बहस नहीं कर सकते। वह जानते हैं कि जनता के सवालों का जवाब नहीं दे सकते। जब भी नौकरी, रोजगार और काम की बात होती है, सरकार जानबूझकर ध्यान भटकाने के लिए कोई दूसरा मुद्दा छेड़ देती है।
शाहजहांपुर में बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला हो या उन्नाव और जौनपुर का कांड, सरकार लीपापोती कर अपराधियों को बचाने में लगी है। उन्होंने चार साल में भी जौनपुर का मेडिकल कॉलेज न बनने पर सरकार के भेदभावपूर्ण रवैए को जिम्मेदार बताया। कहा कि यह सरकार बस नाम बदलना जानती है।
यह पहली बार है जब एक ही कार्य के बार-बार लोकार्पण और शिलान्यास किए जा रहे है। वर्ष 2022 के चुनाव से पहले जौनपुर से पूर्वांचल दौरे की शुरुआत पर कहा कि पिछली बार भी पूर्वांचल ने ही प्रदेश में सपा की सरकार बनवाई थी और इस बार भी पूर्वांचल का नौजवान, किसान, गरीब, व्यापारी एकजुट होकर सपा की सरकार बनवाएंगे। जनता प्रदेश में न्याय की सरकार बनाना चाहती है।
जिन्हें खेलना नहीं आता, वे बनवा रहे अपने नाम से स्टेडियम
अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम बनाए जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि जिन्हें खेलना नहीं आता, वह अपने नाम पर स्टेडियम बनवा रहे हैं। हम स्टेडियम बनवाएंगे खेलने के लिए।
सत्ता से अपराधियों की सांठगांठ, जेलों में भी अराजकता
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की अपराधियों से सांठगांठ है और जेलों में भी अराजक माहौल है। तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे अखिलेश ने कहा कि सरकार कह रही है कि ढाई लाख करोड़ रुपये इकट्ठे करने हैं।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से सरकार ने ढाई लाख करोड़ इकट्ठे कर लिए होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को बहुमत इसलिए दिया था कि वो अपने संकल्प पत्र पर काम करेंगे। लेकिन जनता के बीच आकर वो संकल्प पत्र को भूल गए हैं। जिन्होंने कसम खा कर कहा था कि मां गंगा साफ होंगी, वो मां आज भी गंदी क्यों हैं।