फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा

Thu, 11 May 2017 10:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 11 May 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
 Airport facilities available at the Cant railway station in the PM constituency Varanasi
pm modi - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे अब शहर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन कैंट पर विदेशी पर्यटकों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मुहैया कराने जा रही है।

 Airport facilities available at the Cant railway station in the PM constituency Varanasi
international tourist lounge varanasi - फोटो : अमर उजाला
जल्द ही कैंट रेलवे स्टेशन पर विदेशी पर्यटकों को एयरपोर्ट जैसी सुविधा मिलने लगेंगी। इंटरनेशनल टूरिस्ट लांग का काम अंतिम चरण में है। बस साफ-सफाई का काम चल रहा है बाकि सोफे व अन्य सुविधाओं का कार्य पूरा हो गया है।
 Airport facilities available at the Cant railway station in the PM constituency Varanasi
international tourist lounge varanasi - फोटो : अमर उजाला
जल्द ही यह विदेशी पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा जहां उन्हें ट्रेन से जुड़ी जानकारी के साथ ही टिकट की सुविधा मिल सकेगी। यहां पर समय-समय पर ट्रेनों के आने के घोषणा और सूचना डिस्प्ले, टीवी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
 Airport facilities available at the Cant railway station in the PM constituency Varanasi
international tourist lounge varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस एसी इंटरनेशनल टूरिस्ट लांग में विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए ‌आरक्षण काउंटर भी बनाया गया है। टिकट बुक कराने वाला कोई भी विदेशी पर्यटक इस लांग की सुविधा ले सकेगा। इसके लिए उनसे कोई अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
 Airport facilities available at the Cant railway station in the PM constituency Varanasi
international tourist lounge varanasi - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पहले भी इंटरनेशनल टूरिस्ट ब्यूरो की सुविधा कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूद थी पर वह काफी कम क्षेत्र में और सामान्य स्तर की थी। अब उसे हाईटेक किया गया है। रविवार को रेल मंत्री ने भी आईटीबी की फोटो ट्विट की और उन्होंने लिखा कि यह सुविधा अन्य स्टेशनों पर जल्द मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed