फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भदोही विस्फोट : विधायक ने बताया मौके पर मिले थे हैंड ग्रेनेड, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

Tue, 26 Feb 2019 11:15 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 26 Feb 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Hand grenade found in bhadohi blast said BJP MLA
bhadohi blast - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 23 फरवरी को एक बड़ा विस्फोट हुआ था। जिसमें 12 जिंदगियां मकानों के साथ पलक झपकते ही जमींदोज हो गई थी। जिसके बाद से जिले में तरह-तरह की चर्चा जोरों पर है। इसीक्रम में भाजपा के एक विधायक ने बड़ा बयान दिया है। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Hand grenade found in bhadohi blast said BJP MLA
भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

यूपी से लेकर बंगाल तक को दहला देने वाले भदोही विस्फोट में भदोही के भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर हैंड ग्रेनेड मिले थे। नौ ग्रेनेड तो पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिए थे, जबकि तीन मैंने खुद एडीजी को दिखाए, जिसे उन्होंने जांच के लिए पुलिस कस्टडी में रखवाया।

Hand grenade found in bhadohi blast said BJP MLA
bhadohi blast - फोटो : amar ujala

सोमवार को भदोही स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि रोटहां की घटना के पीछे कोई बड़ा नापाक मंसूबा पल रहा था। घटना के बाद जब मैं वहां पहुंचा तो हैंड ग्रेनेड के बारे में पता चला। नौ हथगोले पुलिस ने पहले से ही बरामद कर रखे थे, जबकि तीन हथगोलों के फोटो वहां के एक व्यापारी ने मुझे मोबाइल पर दिखाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hand grenade found in bhadohi blast said BJP MLA
bhadohi blast - फोटो : amar ujala

उसी दौरान एडीजी वाराणसी पहुंच गए। मैंने उन्हें रोककर फोटो दिखाया तो वह घबरा गए और जल्दी से जाकर उन तीनों को उठवा लिया। पुलिस ने उन्हें यूपी 100 की गाड़ी में रखवा दिया। विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि जहां यह घटना हुई है, वहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी रहते हैं। 

विज्ञापन
Hand grenade found in bhadohi blast said BJP MLA
bhadohi blast - फोटो : amar ujala

रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे लोगों को जिले से बाहर जाना होगा। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। इस घटना के बाद मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि किसी बड़े नापाक मंसूबे को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी, जो बाबा विश्वनाथ की कृपा से पूरी न हो सकी। हालांकि पुलिस और जांच अधिकारी जांच पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट होने की बात कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed