{"_id":"58a9e1e34f1c1b1730d83e1a","slug":"action-film-commando-2-star-cast-reach-varanasi-for-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्शन फिल्म ‘कमांडो 2’ के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंची पूरी स्टार कास्ट, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन फिल्म ‘कमांडो 2’ के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंची पूरी स्टार कास्ट, देखें तस्वीरें
टीम डिजिटल
Updated Mon, 20 Feb 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
vidut jamval
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले माह रिलीज होने वाली फिल्म ‘कमांडो 2’ की पूरी टीम रविवार को वाराणसी पहुंची। सबसे पहले पूरी टीम ने विश्वप्रसिद्ध सकंटमोचन मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
vidut jamval
- फोटो : amar ujala
संकटमोचन मंदिर के बाद फिल्म अभिनेता विद्युत जामवाल और1920 फेम अभिनेत्री अदा शर्मा ने बनारस के घाटों का सैर किया। उनके साथ फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह और निर्देशक देवेन भोजानी भी थे। सभी लोग शाम में गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा से फिल्म की सफलता के लिए आर्शीवाद मांगा।
vidut jamval
- फोटो : amar ujala
एक होटल में बातचीत के दौरान विद्युत जामवाल ने कहा कि फिल्मों में कैरियर बनाने के लिए गुड लुकिंग होना जरूरी नही है बल्कि आपके पास कोई ऐसा टैलेंट होना चाहिए जो देश में किसी के पास नही है या आपसे बेहतर उसे कोई कर नही सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
vidut jamval
- फोटो : amar ujala
कमांडो 2 के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे विद्युत ने कहा कि नॉन फिल्मी बच्चों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में सफर बहुत मुश्किल होता है। फिल्म के बारे में बताने के दौरान कहा कि यह पहली फिल्म से बिलकुल जुदा है। सारे स्टंट बड़े स्पेशल हैं।
विज्ञापन
vidut jamval
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि कमांडो 2 जेम्स बांड सिरीज की तरह है जिसमें हर बार एक नया मिशन होता है और हर बार नए तरीके से इसको सुलझाना होता है। कहा कि इसमें ब्लैकमनी को आधार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कमांडो से और ज्यादा ऐक्शन, स्टंट है।