फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी मंत्रिमंडल: हारे मंत्री और विधायकों को मिलेगी ये जिम्मेदारी, सुरेश राणा-मोती सिंह और डॉ. सतीश द्विवेदी की लगेगी लॉटरी!

Wed, 23 Mar 2022 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Mar 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet Lost ministers and MLAs will adjust in organization and government
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को जब लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उसके साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत भी मौजूद रहेंगे। यूपी में उद्योग स्थापित करने वाले और उद्योग संचालित करने वाले सभी प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है। वहीं, विधानसभा चुनाव में कड़े मुकाबले में चुनाव हारे पूर्व मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के दिग्गज नेताओं को अब भाजपा संगठन और सरकार में समायोजित किया जाएगा। पार्टी ने अपने नेताओं का हौसला बनाए रखने के लिए उन्हें किसी न किसी रूप में सम्मान देकर उनका क्षेत्र व समाज में उपयोग करने की योजना बनाई है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार में मंत्री रहे सुरेश राणा, राजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सतीश द्विवेदी, आनंद स्वरूप शुक्ला, छत्रपाल गंगवार, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व लाखन सिंह राजपूत चुनाव हार गए हैं। 
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet Lost ministers and MLAs will adjust in organization and government
संगीत सोम
इसी तरह विधायक रहे संगीत सोम, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नरेश सैनी, हरिओम यादव और रामवीर उपाध्याय सहित अन्य दिग्गज भी चुनाव हारे हैं। प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई भी चुनाव हारे है। 
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet Lost ministers and MLAs will adjust in organization and government
हरिओम यादव - फोटो : अमर उजाला
पार्टी का मानना है कि त्रिकोणीय मुकाबले या जातीय समीकरण में ये प्रमुख चेहरे भले ही चुनाव हार गए, लेकिन उनका अपने समाज और क्षेत्र में प्रभुत्व है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet Lost ministers and MLAs will adjust in organization and government
गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
इसका उपयोग करने के लिए उन्हें संगठन, राज्यसभा, निगम, आयोग और बोर्ड में जगह दी जाएगी। इनमें से कुछ नेताओं को विधान परिषद भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet Lost ministers and MLAs will adjust in organization and government
सतीश द्विवेदी - फोटो : amar ujala
सभी दिग्गजों का होगा समायोजन
भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि विधान परिषद में मनोनीत कोटे की छह सीटों पर मनोनयन और विधानपरिषद की 13 सीटों पर चुनाव इसी साल होना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed