उत्तर प्रदेश चुनाव में पहले चरण का मतदान आज है। 11 जिलों की 58 सीटों के 2.27 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चरण में कुल 623 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी की किस्मत कल ईवीएम में कैद हो जाएगी। प्रमुख मुकाबला भाजपा, सपा-रालोद गठबंधन, बसपा और कांग्रेस के बीच है। आइये जानतें हैं इन चार दलों और गठबंधन ने कहां से किसे उम्मीदवार बनाया है…
UP Election 2022 Phase-I: पहले चरण में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, जानें 58 सीटों पर बड़ी पार्टियों से कौन-कौन मैदान में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: जयदेव सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:22 AM IST
सार
UP Chunav 2022 Phase 1 Polling: पहले चरण की 58 सीटों पर आज मतदान है। 2017 में इन सीटों पर कुल 63.1% वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा मेरठ जिले की सरधना सीट पर 71.5% मतदान हुआ था। सबसे कम 48.2% वोटिंग गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन