फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दफन शवों के हटे कफन: जब रेत से झांकने लगीं लाशें तो मच गया कोहराम, नजारा देख कांप गई पुलिसवालों की रूह

Fri, 14 May 2021 01:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 May 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
When corpses started peeping from sand
शवों से कफन हटवाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा के किनारे और बीच में रेत के टीले में दफनाए गए शवों को कुत्तों द्वारा नोचने, अंग दूर तक फैलाने, संक्रमण के बढ़ते खतरे और अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए प्रशासन शुक्रवार को भी सक्रिय रहा। बीघापुर तहसील के एसडीएम और फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील की एसडीएम राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। खुले शवों पर रेत डलवाई गई। लाशों के कफन हटवा दिए गए। नक्शे के आधार पर जांच की गई तो सैकड़ों शव दफनाए जाने वाला टीला फतेहपुर जिले की सीमा में पाया गया। हालांकि प्रशासन ने श्मशान घाट पर शव दफनाने पर रोक लगाते हुए सभी पंडों को दाह संस्कार कराने के लिए कहा है। आवश्यकता होने पर शव को कम से कम छह फिट गहराई में ही दफन कराने को कहा है।
When corpses started peeping from sand
रेत के टीले मे दफन हैं सैकड़ों शव - फोटो : amar ujala
बक्सर श्मशान घाट पर नदी के किनारे और नदी के बीच बालू के टीले पर दफन किए गए सैकड़ों शवों को कुत्तों द्वारा नोचने की खबर बुधवार को प्रकाशित होने के बाद शासन और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। डीएम रवींद्र कुमार ने जांच के आदेश दिए तो अधिकारी हरकत में आए। एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक व सीओ कृपाशंकर कनौजिया बुधवार रात में ही मौके पर पहुंचे थे।

 
When corpses started peeping from sand
शवों से कफन हटाते लोग - फोटो : amar ujala
जांच के बाद रात में शव दफनाने पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। गुरुवार सुबह बीघापुर एसडीएम दयाशंकर पांडेय और फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील एसडीएम प्रियंका पुलिस व राजस्व टीम के साथ श्मशान घाट पहुंच गए। दोनों जिले के अधिकारी काफी देर तक सीमा विवाद में उलझे रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
When corpses started peeping from sand
शवों को फिर से दफन करने के लिए खुदाई करता कर्मचारी - फोटो : amar ujala
उन्नाव प्रशासन ने रेत के टीले को फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील में बताया। नक्शे के आधार पर भी निशान लगाकर पैमाइश की गई। बिंदकी और बीघापुर एसडीएम ने मोटर बोट से नदी के बीच स्थित रेत के टीले का जायजा लिया। इसके बाद टीले व नदी के किनारे दफनाए गए शवों के ऊपर से कफन हटवाकर बालू डलवाई गई। शव दफनाने पर रोक के आदेश पर अमल के लिए लेखपाल संजीव कुमार पांडेय और चौकी पुलिस के सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। श्मशान घाट पर लाए जाने वाले शवों का पूरा ब्योरा भी रजिस्टर में दर्ज करने को कहा गया है। 

 
विज्ञापन
When corpses started peeping from sand
नजारा देख कांप गई पुलिस वालों की रूह - फोटो : amar ujala
फतेहपुर से नहीं लाए गए शव
बक्सर घाट पर उन्नाव के अलावा फतेहपुर और रायबरेली जिले से भी शव अंतिम संस्कार के लिए लाए जाते हैं। हालांकि गुरुवार को फतेहपुर जिले की ओर से आने वाले शवों का अंतिम संस्कार उसी के सीमा क्षेत्र में कराया गया। गुरुवार को सुबह से शाम पांच बजे तक 25 शव श्मशान घाट लाए गए। सभी का दाह संस्कार कराया गया। एसडीएम बीघापुर ने दावा किया कि उन्हें जांच के दौरान कोई भी शव खुला नहीं मिला। न ही शव के अंग खुले या बिखरे हुए मिले। कुत्ते भी शवों के आसपास नजर नहीं आए। नदी में जल धारा के बीच स्थित टीला फतेहपुर जिले की सीमा में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed